• Latest
  • Trending
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali

बदल गया यूपी पुलिस का परीक्षा पैटर्न

April 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बदल गया यूपी पुलिस का परीक्षा पैटर्न

- अब ऑफलाइन होगा एसआई, एएसआई के लिए एग्जाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई और सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किया है। सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के पदों के लिए परीक्षा अब ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा ऑनलाइन ही आयोजित होने वाली थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसे ऑफलाइन माध्यम से करवाए जाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 19 जून, 2024 को जारी किए गए सरकारी आदेशों के अंतर्गत लिया गया है। यूपीपीआरपीबी ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित जानकारी भी साझा की है जिसमें कहा गया है कि 28 दिसंबर, 2023 की नोटिफिकेशन के खंड 4.1 में उल्लिखित पदों के लिए लिखित परीक्षा अब ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन होगी।
बदलाव के साथ करें तैयारी
इस सूचना में यह भी बताया गया है कि परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट upprpb (@upprpb) पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। परीक्षा का तरीका ऑफलाइन होने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी में बदलाव करना होगा। अब यह परीक्षा एक पारंपरिक लिखित परीक्षा होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और तैयारी की रणनीति में बदलाव करना होगा। उम्मीदवारों को अब पेन और पेपर के साथ परीक्षा देनी होगी। उन्हें लिखने की गति और सटीकता पर ध्यान देना होगा। साथ ही गोला भरने के लिए उत्तरों को सॉल्व करने के अलावा अलग से समय निकालना होगा।

निकलने वाली है बंपर भर्ती
लखनऊ। यूपी पुलिस महकमे और कारागार विभाग में 28,138 पदों पर जल्द भर्तियां निकलेंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि वो अप्रैल अंत में इन भर्तियों की विज्ञप्तियां निकालेगा। इस बार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों, कांस्टेबल के 19220 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले साल ही 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था, जिसका अंतिम परिणाम इसी महीने आया था। अब इन रिक्रूटों की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सब-इंस्पेक्टर के 4543 पदों का अधियाचन मिला है। इसमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4242 पद, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी के 106 पद (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ), प्लाटून कमाण्डर/सब इंस्पेक्टर के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमाण्डर/ एसआई के 60 पद शामिल हैं। अप्रैल अंत में इस भर्ती का विज्ञापन संभावित है।
कांस्टेबल के 19220 पद
डीजीपी मुख्यालय से आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 19220 पद का अधियाचन भेजा गया। इसमें आरक्षी पीएसी के 9837 पद, आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल में 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद हैं। इस संबंध में हर जानकारी बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर भी समय-समय पर दी जाएगी।
जेल वार्डर के 2833 पद
कारागार मुख्यालय बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के 2833 पदों पर भर्तियां करेगा। साथ ही रेडियो सहायक परिचालक के 44 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1153 पदों पर भर्ती अप्रैल-मई में होगी।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष तक होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।
वेतनमान – 9300-34800 व ग्रेड पे- 4200 रुपये ।
कद-काठी (पीएसटी में देखी जाएगी ये योग्यता) के संभावित नियम इस प्रकार हैं-
ऊंचाई – सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए कम से कम 168 सेमी, एसटी वर्ग के लिए – 160 सेमी ।
सीना : सामान्य, ओबीसी व एससी के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी
एसटी वर्ग के लिए – बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी। ध्यान रहे कि कम से कम 5 सेमी सीने का फुलाव अनिवार्य है।
महिलाओं के लिए ऊंचाई : सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए कम से कम 152 सेमी, एसटी वर्ग के लिए – 147 सेमी
वजन : सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 40 किलोग्राम, शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनटमें पूरी करनी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation