ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। यूपी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कुल 500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। बोर्ड द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार:जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये निर्धारित की गई है।
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक आवेदन शुल्क में पूरी छूट प्रदान की गई है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी। देर न करें, यूपी पीसीएस की साइट पर जाएं और तत्काल आवेदन करें।














