• Latest
  • Trending
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

August 10, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

आएंगे ज्यादा प्रश्न, 2107 वैकेंसी का विज्ञापन जल्द

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में पहले 100 प्रश्न हल करने होते थे लेकिन नई भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में दो घंटे में ही 120 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है कि पेपर में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) लागू कर दी गई है। किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई या एक नंबर काट लिए जाएंगे। पहले नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रश्नपत्र का प्रारूप बदलते हुए लिखित परीक्षा में विषय से संबंधित 90 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 30 कुल 120 प्रश्न पूछने का निर्णय लिया है। सभी प्रश्न तीन-तीन अंक के होंगे और पूरा प्रश्नपत्र 360 अंकों का होगा। इससे पहले विज्ञापन संख्या 51 के तहत अप्रैल में आयोजित लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 30 जबकि विषय से संबंधित 70 प्रश्न कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। दो-दो अंकों के प्रत्येक प्रश्न थे और पूरा पेपर 200 नंबर का था। प्रतियोगी छात्रों ने भी चयन आयोग के इस निर्णय का स्वागत किया है। छात्रों की मानें तो पाठ्यक्रम बहुत अधिक था और विषय से संबंधित 70 प्रश्नों में पूरे पाठ्यक्रम का मूल्यांकन नहीं हो पाता था। उदाहरण के तौर पर हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम में 50 से अधिक किताबें शामिल हैं और प्रश्न केवल 70 पूछे जाते थे।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

एडेड कॉलेजों में प्राचार्य के 111 पदों पर मंगलवार को चयन प्रक्रिया शुरू करने के बाद आयोग जल्द ही उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है और दिसंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

टीजीटी-पीजीटी में पहली बार पूछेंगे जीएस के प्रश्न
प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। मई और जून में आयोजित भर्ती परीक्षा में केवल संबंधित विषय के प्रश्न पूछे गए थे। अब दो घंटे की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी रहेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation