• Latest
  • Trending
Unique mission in Sonbhadra, free sanitary pads will be given on bringing plastic

सोनभद्र में अनोखा मिशन, प्लास्टिक लाने पर मिलेगा फ्री सेनेटरी पैड

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सोनभद्र में अनोखा मिशन, प्लास्टिक लाने पर मिलेगा फ्री सेनेटरी पैड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
Unique mission in Sonbhadra, free sanitary pads will be given on bringing plastic

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जनपद में प्लास्टिक मुक्ति अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ऊंच डीह ग्राम पंचायत में एक अनोखी मुहिम चलाई जा रही है। सोनभद्र जनपद में ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेवारी’ अभियान के तहत हर गांव में हर घर पर बोरे लगाए गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि अगर प्लास्टिक आपके लिए उपयोग योग्य नहीं है तो उसे खुले में न फेंकें और न जलाएं बल्कि उसे बोरी में रखें जिसका सही निस्तारण किया जाएगा।
इस मुहिम को और बढ़ावा देने के लिए ऊंच डीह ग्राम पंचायत में एक और पहल की गई है। यहां स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को जोड़ते हुए ‘मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को नया आयाम दिया गया है। इसका व्यापक असर भी दिखाई दे रहा है। महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 2 किलो प्लास्टिक लाने पर मुफ्त सेनेटरी पैड दिया जाएगा।
महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा
ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में इस पहल के तहत गांव की महिलाओं को अपने घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए बोरी रखने को कहा गया है। इसमें नमकीन, गुटखा, बिस्कुट, तेल और पानी की बोतलों जैसे उपयोग किए गए प्लास्टिक को इकट्ठा कर 2 किलो होने पर पंचायत भवन या आरआरसी केंद्र पर जमा करना होगा। बदले में महिलाओं को सेनेटरी पैड का पैकेट इनाम में दिया जाएगा। अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि प्लास्टिक हटेगा तो गांव स्वच्छ होगा और अगर महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य के लिए ठोस कदम है
पर्यावरण को भारी नुकसान
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे से भूगर्भीय जलस्तर, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में प्लास्टिक के उचित प्रबंधन के साथ महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य और आत्मसम्मान का भी ख्याल रखा जा रहा है।
इस अभियान में गांव की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, शिक्षक और अन्य जागरूक महिलाओं का सहयोग लिया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation