• Latest
  • Trending
Unique initiative of CM Yogi, 18 new units of Child Helpline will be started

सीएम योगी की अनोखी पहल, चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट होंगी शुरू

April 10, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम योगी की अनोखी पहल, चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट होंगी शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Unique initiative of CM Yogi, 18 new units of Child Helpline will be started

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सेवा को और सशक्त किया है। सरकार 9 नए रेलवे स्टेशन और 9 नए बस स्टैंड यूनिट्स की शुरुआत करने जा रही है। इस सेवा ने 96,012 बच्चों को संकट से त्वरित सहायता प्रदान की है।
उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सेवा को और सशक्त करते हुए योगी सरकार ने इसकी पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। नए यूनिट इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 से चाइल्ड हेल्पलाइन मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत संचालित इस योजना के तहत बच्चों को 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान की जा रही है। अभी तक चाइल्ड हेल्पलाइन में राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम, समस्त जनपदों में 75 चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट और 19 रेलवे स्टेशन यूनिट व 2 बस स्टैंड यूनिट संचालित हैं। यह कदम बच्चों को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान करने वाली यह सेवा बच्चों के लिए संकट के समय एक मजबूत सहारा बन चुकी है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी बच्चा संकट में अकेला न रहे। इसके साथ ही, 19 रेलवे स्टेशन यूनिट और 2 बस स्टैंड यूनिट की स्थापना ने उन बच्चों को भी सुरक्षा का संबल प्रदान किया है, जो यात्रा के दौरान जोखिम में होते हैं।
18 नई यूनिट की शुरुआत करेगी योगी सरकार
चाइल्ड हेल्पलाइन के विस्तार में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार ने इसे प्रभावी रूप से लागू किया है। महिला एंव बाल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार ने 9 नई रेलवे स्टेशन यूनिट और 9 नई बस स्टैंड यूनिट को स्वीकृति प्रदान की है। इन नई यूनिट्स को क्रियाशील करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है जिससे चाइल्ड हेल्पलाइन की पहुंच और व्यापक होगी। यह कदम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षित स्थिति में पाए जाते हैं।
96 हजार बच्चों को मिल चुकी त्वरित सहायता
संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता, परामर्श, और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में चाइल्ड हेल्पलाइन ने अहम भूमिका निभाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन का उद्देश्य असुरक्षित बच्चों को तुरंत मदद देना है। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहकर पुलिस सहायता, चिकित्सा, आश्रय, कानूनी मदद, भावनात्मक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करती है। कोई भी बच्चा, कहीं से भी, किसी भी समस्या के लिए 1098 पर कॉल कर सकता है। यह बच्चों को परिवार या समाज से जोड़ने में भी मदद करती है, चाहे वह सड़क पर हों या रेलवे स्टेशन पर खो गए हों। अपनी शुरुआत से चाइल्ड हेल्पलाइन को अब तक 10.05 लाख कॉल प्राप्त हुई हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation