• Latest
  • Trending

ट्रंप के टैरिफ वॉर को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… नहीं झुकेगा भारत

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रंप के टैरिफ वॉर को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… नहीं झुकेगा भारत

रणनीति तैयार, 40 देशों से डील की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस टैरिफ से भारत के 48 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है जिसमें टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण, चमड़ा, जूते, रसायन और मशीनरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके बाद अब भारत ने भी अपनी टेक्सटाइल निर्यात रणनीति को और मजबूत करने की ठोस योजना बना ली है जिसके द्वारा ट्रंप को करारा जवाब देने की तैयारी है।
भारत ने इस चुनौती को अवसर में बदलने की रणनीति तैयार कर ली है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी देश को अपनी नीतियों को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दे सकता। ऐसे में उसने एक शानदार योजना बनाई है। भारत अब 40 देशों में विशेष आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिनमें यूके, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, कनाडा, मैक्सिको, रूस, तुर्की, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 40 देशों में भारत लक्षित रणनीति अपनाएगा ताकि वह गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और इनोवेटिव टेक्सटाइल उत्पादों के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर सके। भारत वर्तमान में 220 से अधिक देशों को निर्यात करता है लेकिन इन 40 देशों को सबसे खास माना जा रहा है। ये देश वैश्विक स्तर पर 590 अरब डॉलर से अधिक के टेक्सटाइल और परिधान आयात करते हैं जिसमें भारत की हिस्सेदारी अभी केवल 5-6 प्रतिशत ही है।
भारत का टेक्सटाइल बाजार
इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए भारत सरकार और निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसी) सक्रिय रूप से काम करेंगे। भारत का 2024-25 में टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र करीब 179 अरब डॉलर है जिसमें 142 अरब डॉलर का घरेलू बाजार और 37 अरब डॉलर का निर्यात शामिल है। वैश्विक टेक्सटाइल और परिधान आयात बाजार करीब 800 अरब डॉलर का है जिसमें भारत 4.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
अमेरिका के टैरिफ से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने निर्यात को डाइवर्ट की रणनीति पर जोर दिया है। ईपीसी इस रणनीति की रीढ़ होगा जो बाजारों का मानचित्रण करेगा, उच्च मांग वाले उत्पादों की पहचान करेगा और सूरत, पानीपत, तिरुपुर व भदोही जैसे केंद्रों को नए अवसरों से जोड़ेगा।
भा रत इन 40 देशों में पारंपरिक और उभरते दोनों बाजारों पर ध्यान देगा। मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और इन देशों के साथ चल रही व्यापार वार्ताएं भारतीय निर्यात को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति न केवल अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करेगी बल्कि भारत को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित भी करेगी। अमेरिकी अधिकारियों को भी भारत की इस त्वरित और रणनीतिक प्रतिक्रिया से आश्चर्य हुआ है। भारत की इस योजना से न केवल उसके आर्थिक लचीलेपन का पता चलता है बल्कि यह भी संदेश जाता है कि वह वैश्विक व्यापार की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार भी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation