• Latest
  • Trending

सफर होगा आसान, यूपी के कई जिलों को जोड़ेगा नया 4 लेन हाईवे

August 15, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सफर होगा आसान, यूपी के कई जिलों को जोड़ेगा नया 4 लेन हाईवे

220 किमी एरिया होगा कवर, खर्च होंगे 5,000 करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क और ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क पहले से ही बढ़िया है, लेकिन अब सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य के कई अहम जिलों को जोड़ने के लिए नया फोरलेन हाईवे बनाने का एलान हो गया है। इसे बनाने में करीब 5 हजार करोड़ रुपये लगेंगे। इससे पूरे इलाके की ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलने वाली है।
नया फोरलेन हाईवे उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिम में पड़ने वाले कुछ जरूरी जिलों को सीधा जोड़ने वाला है। माना जा रहा है कि यह हाईवे अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद जैसे बड़े जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा। इस रूट के बनने से लंबे समय से रुकी हुई ट्रैफिक की दिक्क त खत्म होगी और यात्रियों के लिए सफर आसान बन जाएगा।
रूट और दूरी का पूरा प्लान
सरकार की प्लानिंग के मुताबिक, ये फोरलेन हाईवे अलीगढ़ से शुरू होकर कासगंज, एटा होते हुए फर्रुखाबाद तक पहुंचेगा। बीच में हाथरस और मैनपुरी जैसे कस्बों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। कुल लंबाई लगभग 180 से 220 किलोमीटर के बीच होगी। हाईवे फोरलेन होगा और घुमावदार रास्तों से बचाते हुए सीधा और तेज बनाया जाएगा।
किस वजह से जरूरी है ये हाईवे
इन जिलों के बीच अभी तक ऐसी कोई सीधी चौड़ी सड़क नहीं थी जिससे लोग जल्दी से एक शहर से दूसरे शहर जा सकें। सिंगल लेन या टू लेन सड़कों पर घंटों जाम लग जाता है और सफर बेहद थकाऊ हो जाता है। नया हाईवे बन जाने के बाद बस, ट्रक, कार और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर जबर्दस्त असर पड़ेगा और यात्रियों को घंटों की जगह अब सिर्फ डेढ़-दो घंटे में सफर पूरा करने का मौका मिलेगा।
रोजगार और कारोबार को जबरदस्त फायदा
हाईवे बनते ही आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंप, ढाबे, होटल, वर्कशॉप, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स कंपनी, ट्रांसपोर्ट दफ्तर जैसी ढेरों नई गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इससे युवाओं और लोकल लोगों के लिए सैकड़ों नई नौकरियों के मौके निकलेंगे। व्यापारी वर्ग को भी अपना सामान पहुंचाने में कम खर्च और कम समय लगेगा, जिससे बिजनेस चमकेगा।
किसानों और गांव वालों के लिए नई उम्मीद
हाईवे के इर्द-गिर्द बसे गांव के लोग कई मामलों में फायदा पाएंगे। फसल मंडी तक जल्दी पहुंचेगी, बाजार से सीधा जुड़ाव बनेगा और हाईवे पर बने नए कस्बों से खरीद-बिक्री के रास्ते और बड़े हो जाएंगे। मुआवजे के तौर पर जिनकी जमीन ली जाएगी, उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी और कुछ का तो गांव से सीधे शहर जैसा कनेक्शन बन जाएगा।
सफर और ट्रैफिक में आएगा बड़ा सुधार
सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम जैसे किस्से पुरानी बात हो जाएंगे। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां भी आसान और तेज रास्ते से जा सकेंगी। सड़क पर नई एलईडी लाइटें, कैटल फेंसिंग, बेहतर डिवाइडर और सिग्नल सिस्टम भी लगाए जाएंगे जिससे हादसों में कमी आएगी।
पर्यावरण और तकनीक का भी सही इस्तेमाल
हाईवे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट तैयार होंगे, जिससे प्रदूषण कम रहेगा। सीसीटीवी कैमरे, फास्ट टैग टोल कलेक्शन, हाई स्पीड इंटरनेट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल होंगी। कोशिश यही रहेगी कि सड़क के साथ-साथ पूरा इलाका भी हरा-भरा और सुरक्षित बना रहे।
कब तक बनेगा हाईवे
सरकारी अफसरों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर और टेंडरिंग का काम पूरा होने पर 2026 से कंस्ट्रक्शन शुरू किया जा सकता है। करीब दो साल में यानि 2028 तक ये हाईवे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है और मुआवजा भी देने की प्रक्रिया शुरू है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation