• Latest
  • Trending

चित्रकूट से मैहर तक सफर होगा आसान

May 15, 2025
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
UPI

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

August 1, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

जुलाई ने सीज़न बचा लिया, अब मौसम विभाग कह रहा है — अगस्त और सितंबर में कम बारिश

August 1, 2026
highway (1)

तीन महीने में साल के घाटे का 18.2% — और उसका एक चौथाई हिस्सा बनाने-बनवाने में लगा

August 1, 2026
commonwealth-games-2026-india-23-medals-judo-gold

23 पदक, जूडो में पहला सोना और दस मुक्केबाज़ जिन्हें आज एक-एक करके जीतना है

August 1, 2026
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

डेंगू के टीके को मंज़ूरी, और चुपचाप बदलता देश का प्रयोगशाला नेटवर्क

July 31, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, घाटा भी पाँच महीने के शिखर पर — और दोनों की वजह एक ही आँकड़े में है

July 31, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

साढ़े चार करोड़ छात्र, एक करोड़ विज्ञान-तकनीक में — और बढ़ोतरी की रफ़्तार गिरकर 0.8% पर

July 31, 2026
भारत भूजल पुनर्भरण

448 अरब घन मीटर: भूजल की लड़ाई भारत धीरे-धीरे जीत रहा है — पर सबसे तेज़ी वहीं नहीं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है

July 31, 2026
mission Gaganyaan

तीन परीक्षण जिन्हें कोई नहीं देखता — और जिन पर तय होता है कि यात्री सुरक्षित लौटेगा या नहीं

July 31, 2026
Saturday, August 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चित्रकूट से मैहर तक सफर होगा आसान

रामपथ गमन योजना के तहत बनेगा 77 किमी का फोरलेन हाईवे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

ब्लिट्ज ब्यूरो

चित्रकूट। अब चित्रकूट से सतना और मैहर की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुगम बनने होने वाली है। रामपथ गमन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने 1,538 करोड़ रुपये की लागत से 77 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
फोरलेन हाईवे के निर्माण में तीन प्रमुख बाईपास भी शामिल किए जाएंगे जिससे चित्रकूट मेले के अवसर पर जमा होने वाली भीड़ और जाम से काफी राहत मिलेगी।
एक्सप्रेस वे जैसी गुणवत्ता मिलेगी
फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए ड्रोन तकनीक से सड़क के रूट के सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। शीघ्र ही चिन्हांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। यह हाईवे एनएचआई द्वारा निर्मित किया जाएगा जो चित्रकूट से होते हुए सतना तक जाएगा और इसे एक्सप्रेसवे जैसी गुणवत्ता दी जाएगी।
श्रद्धालु और व्यापारियों को मिलेगा लाभ
आशा की जा रही है कि इस फोरलेन सड़क के निर्माण से चित्रकूट और सतना के बीच यात्रा का समय कम होगा और दोनों शहरों के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेज वृद्धि होगी।
चित्रकूट से मैहर तक बनेगा रामपथ गमन मार्ग
केंद्र सरकार की ओर से 2,661 करोड़ रुपये की लागत से रामपथ गमन मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है जो चित्रकूट से शुरू होकर मैहर तक जाएगा। यह मार्ग उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ते हुए आरोग्यधाम के पीछे से हनुमान धारा तथा देवांगना तक जाएगा। दूसरी दिशा में यह कामदगिरि के पीछे से होकर खोही मार्ग में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।
इस मार्ग के तैयार हो जाने पर प्रयागराज और सतना की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे जिला मुख्यालय से बाहर निकल सकेंगे। भले ही यह मार्ग थोड़ा लंबा हो लेकिन लोगों को राहत जरूर मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation