• Latest
  • Trending
Township will be built on 6000 acres in BKT, Lucknow

लखनऊ के बीकेटी में 6000 एकड़ में बनेगी टाउनशिप

April 4, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ के बीकेटी में 6000 एकड़ में बनेगी टाउनशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Township will be built on 6000 acres in BKT, Lucknow

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। शहर में मोहान रोड योजना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब बक्शी का तालाब (बीकेटी) में 6000 एकड़ में नई आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस तरह सीतापुर रोड पर करीब 40 साल बाद नई आवासीय योजना लॉन्च की जाएगी। एलडीए बोर्ड ने हाल ही में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैठक में विकास शुल्क बढ़ाने, शमन शुल्क घटाने और कई योजनाओं में किराएदार को संपत्तियों का मालिकाना हक देने समेत कई अहम फैसले भी लिए गए। इसके साथ नए वित्तीय वर्ष के लिए 4269.12 करोड़ का बजट भी पास किया गया।
एलडीए के इतिहास में पहली बार बोर्ड ने कुल 54 प्रस्ताव पास किए। बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी समेत कई विभागों के सदस्य मौजूद रहे। एलडीए अफसरों के अनुसार बीकेटी में नई टाउनशिप के लिए दो महीने से सर्वे हो रहा था। इस योजना से करीब तीन लाख लोगों के आवास का सपना पूरा होगा। योजना में प्लॉट के साथ मकान और दुकानें भी अलॉट की जाएंगी।
देवपुर पारा में फिर से होगा रजिस्ट्रेशन
देवपुर पारा में एलडीए तीसरी बार नए नाम से योजना शुरू करेगा। इस बार कबीरनगर योजना के नाम से 2175 फ्लैटों के पंजीकरण खोले जाएंगे। इनमें ईडब्ल्यूएस के 1900, एलआईजी के 250 और एमआईजी के 25 फ्लैट होंगे। सबसे पहले साल 2015 में सपा सरकार में समाजवादी लोहिया एन्क्लेव योजना के तहत यहां पंजीकरण हुए थे लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही से फ्लैट नहीं बन सके थे। एलडीए की योजनाओं में खाली पड़े 1000 से ज्यादा फ्लैट काफी जद्दोजहद के बाद भी नहीं बिक पाए हैं। बैठक में फैसला हुआ कि ये फ्लैट बेचने के लिए अब एजेंट रखे जाएंगे। उन्हें दो से ढाई प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।
कमर्शियल संपत्तियों पर छूट
एलडीए की कमर्शियल संपत्तियों की खरीद के दौरान एकमुश्त रकम जमा करने पर विशेष छूट मिलेगी। 45 दिन में पूरी रकम जमा करने पर 6 फीसद, 60 दिन पर 5 प्रतिशत, 75 दिनों में 4 प्रतिशत और 90 दिन में पूरा भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
अगले महीने से होगा अधिग्रहण
नई टाउनशिप के लिए अगले महीने से बीकेटी के 14 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। इसके लिए सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम भी बनाई गई है। इसमें मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, प्रभारी अधिकारी अर्जन, जोन पांच के एक्सईएन और चकबंदी अधिकारी अर्जन भी शामिल हैं।
ये हैं 14 गांव
भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation