• Latest
  • Trending
Told the World Bank team, Uttar Pradesh has changed

वर्ल्ड बैंक टीम को बताया, बदल गया उत्तर प्रदेश

August 11, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वर्ल्ड बैंक टीम को बताया, बदल गया उत्तर प्रदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Told the World Bank team, Uttar Pradesh has changed
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। वर्ल्ड बैंक की टीम ने राजधानी लखनऊ में लालबाग स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वर्ल्ड बैंक की टीम का भव्य स्वागत करते हुए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के कार्यों से विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बदल गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत शहरों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार व निवेश को आकर्षित करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। स्वच्छ और दीर्घकालिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों कोर्ट, जेल, स्कूल, कॉलेज, पार्क, बाजारों में सीसीटीवी लगवाये जा रहे हैं। हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पूरे शहर की निगरानी
उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से पूरे शहर की निगरानी की जाती है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वाहनों के चालान व अन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद कर तद्नुसार तत्परता से कार्रवाई की जाती है। शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ सफाई व्यवस्था का प्रबंधन व निगरानी का कार्य भी कमांड सेंटर द्वारा किया जा रहा है। शहर में सफाई की उचित व्यवस्था बनाने हेतु घरों में आरएफआईडी टैग लगाये गये हैं, जिससे घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने की प्रक्रिया का प्रबंधन एवं निगरानी भी कमांड सेंटर द्वारा की जा रही है।

खास जगहों की दी जानकारी
प्रतिनिधिमंडल को कान्हा उपवन, पार्कों में स्थापित ओपेन जिम, फसाड लाइट, लाइट हाउस परियोजना, पौधारोपण, स्मार्ट हेल्थ कियोस्क, वेट वेस्ट कम्पोजिट यूनिट, इलेक्टि्रक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन सहित शहर के विभिन्न प्रमुख विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

ये रहे टीम में शामिल
वर्ल्ड बैंक की टीम में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर परमेश्वरन अय्यर, रॉबिन टस्कर, सेसिलिया नाहोन, हेरॉल्ड तवारेस, ज़राउ डब्ल्यू किब्वे, एरिवाल्डो गोम्स, वेम्पी सपुत्रा, जुनहोंग चांग, अर्नेस्टो एसेवेडो, ख़ालिद बवाज़ियर, जेसेक कुर्स्की, ज़ैनब एस. अहमद व वरिष्ठ सलाहकार राजीव टोपनो, सलाहकार अनिल एस.वी. दास, कंट्री डायरेक्टर अगस्टे टी कोमे, वेण्डी जो वर्नर, लीड कंट्री इकोनॉमिस्ट संथा सुंदरम आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, मुख्य सचिव अमृता सोनी, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation