• Latest
  • Trending
पीएम मोदी का मंत्रिमंडल

ऐसे पूरा होगा पीएम मोदी के विकसित भारत का लक्ष्य

June 14, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऐसे पूरा होगा पीएम मोदी के विकसित भारत का लक्ष्य

भारत के 140 करोड़ लोगों को समृद्ध बनाने का संकल्प...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in the blitz
0
पीएम मोदी का मंत्रिमंडल
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि वह सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ देश की सेवा के लिए हैं। उनके लिए देश सबसे पहले है और 2047 तक विकसित भारत उनका एकमात्र लक्ष्य है। लगातार तीसरी बार पीएम पद संभालने के बाद मोदी ने कहा, मेरा एक-एक पल देश के लिए है। हमारा यह दफ्तर प्रधानमंत्री का नहीं, जनता का है।

पीएम मोदी भावुक अंदाज में बोले , मैं सत्ता के लिए पैदा नहीं हुआ। मेरा एजेंडा सिर्फ सेवा है। पीएमओ को 10 वर्ष पहले तक शक्ति के गढ़ के रूप में देखा जाता था। अब यह उत्प्रेरक केंद्र बन गया है, जो प्रणाली में नई ऊर्जा व गतिशीलता का संचार करता है। हम यहां अपने प्रयास से देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। पीएमओ को ताकत का गढ़ नहीं, जनता की सेवा का केंद्र बनाएंगे। भारत के 140 करोड़ लोग हमेशा उनके दिमाग में रहते हैं और वह उन्हें भगवान का रूप मानते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

समय से बंधे नहीं, तभी देश को हम पर भरोसा
पीएम मोदी ने कहा, हम वैसे लोग नहीं हैं जिनके काम शुरू और खत्म करने का कोई तय समय है। हम समय से बंधे नहीं हैं। हमारे प्रयासों के लिए कोई मापदंड नहीं है। हर वह व्यक्ति जो समय के बंधन से परे है, वही मेरी टीम है और देश उस टीम पर भरोसा करता है।

अब तक जो किया, उससे आगे सोचना है
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से रूबरू होते हुए कहा कि इस जीत का कोई सच्चा हकदार है तो वह आप लोग हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दायित्व है कि मैंने जो बीते 10 वर्षों में सोचा और किया, उससे और अधिक करके दिखाऊं। हमें अब वैश्विक बेंचमार्क को पार करने की दिशा में काम करना है। अगर दुनिया उस मुकाम पर है, जिसके आगे कुछ और नहीं है, तो हमें वहां पहुंचना होगा। हमें देश को वहां ले जाना है, जहां कोई और नहीं पहुंचा है। लोगों ने उन्हें फिर से देश की सेवा का अवसर दिया है। मोदी अपने 71 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ देश को एक बार फिर विकास के पथ पर ले जाने के लिए चल पड़े हैं ताकि भारत को विश्व का सिरमौर बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। नई सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण विभागों में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिन के एजेंडे को अमल में लाने का दौर शुरू हो चुका है। मोदी सरकार के मंत्रियों ने कार्यभार संभालते ही मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों को पहले 100 दिनों के एजेंडे पर पूरी गंभीरता के साथ काम करने को कहा गया है।

देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: शाह
गृह मंत्रालय की कमान एक बार फिर संभालने वाले अमित शाह ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करेगा। इस कड़ी में बतौर विदेश मंत्री अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत के लिए पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाना एक अहम प्राथमिकता होगी।

पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार संभालते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने पर्यावरण और विकास को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का जो काम शुरू किया है वह आगे भी जारी रहेगा।

देश की प्रगति में स्वास्थ्य मंत्रालय अहम : नड्डा
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की प्रगति में स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जी7 बैठक में भाग लेंगे मोदी
पीएम मोदी इटली के एपुलिया में 13-15 जून तक हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय चर्चा भी होगी। मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल का यह पहला विदेशी दौरा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation