• Latest
  • Trending
This 'Agniveer' did wonders

इस ‘अग्निवीर’ ने तो गजब कर दिया

February 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इस ‘अग्निवीर’ ने तो गजब कर दिया

- 17 दिन में 1100 किमी दौड़कर पहुंचा महाकुंभ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
This 'Agniveer' did wonders
ब्लिट्ज ब्यूरो

सुपौल। एक अग्निवीर का सफर आत्मबल, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया। बीते 23 जनवरी को सहरसा से शुरू हुई उसकी यात्रा 17 दिनों में पूरी हुई। रोजाना 10 घंटे दौड़ते हुए अग्निवीर रूपेश ने अपनी मंजिल पाई और 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे संगम में स्नान किया। रास्ते में कई कठिनाइयों का सामना भी किया, लेकिन उनका आत्मबल अडिग रहा। 1 फरवरी को दानापुर में उनकी तबीयत खराब हो गई, वहीं उनका पर्स और मोबाइल भी चोरी हो गया। इसके बावजूद, दोस्तों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी। क्यूआर कोड के माध्यम से 5-6 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ।

300 रुपये व दृढ़ निश्चय के सहारे शुरू की यात्रा
बता दें कि रूपेश ने महाकुंभ तक की यह अनोखी यात्रा मात्र 300 रुपये लेकर शुरू की। इस राशि से उन्होंने अपनी यात्रा का पोस्टर तैयार कराया, जिसमें क्यूआर कोड के जरिए आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी यात्रा साझा की, जिससे कई लोगों ने आर्थिक मदद की।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

दोस्तों ने छोड़ा साथ, लेकिन रूपेश ने नहीं मानी हार
इस यात्रा की शुरुआत में रूपेश के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन बख्तियारपुर पहुंचने से पहले ही वे थककर वापस लौट गए। इसके बाद, कठिन परिस्थितियों में भी रूपेश ने अकेले ही 1100 किमी की यात्रा पूरी की। उन्होंने न केवल अपनी आस्था को प्रमाणित किया, बल्कि अपने साहस और दृढ़ निश्चय से लोगों के दिलों को जीत लिया।

परिवार और समाज से सुननी पड़ी बातें
रूपेश के पिता रामप्रवेश यादव ने बताया कि शुरुआत में उनके बेटे के इस निर्णय पर लोग ताने मारते थे। कई लोग कह रहे थे कि रूपेश पैसे मांगने के लिए यात्रा कर रहा है लेकिन, जब उन्होंने उसकी लगन और समर्पण देखा, तो सभी की सोच बदल गई। अब पूरे इलाके में रूपेश की प्रशंसा हो रही है, और परिवार गर्व से भरा हुआ है।

राष्ट्रभक्ति और गोल्ड मेडल का सपना
रूपेश धावक 2024 में अग्निवीर के लिए चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में वह बीएनएमयू के घैलाढ़ कॉलेज से स्नातक कर रहे हैं। उनका सपना है कि वह मैराथन में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। इसके लिए उन्होंने सरकार और समाज से समर्थन की अपील की है।

राष्ट्रभक्ति और आस्था का संगम
रूपेश की यह यात्रा केवल एक महाकुंभ स्नान नहीं थी। यह उनके साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गई। उनका जज्बा और आत्मबल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation