• Latest
  • Trending

संविदा परिचालक के 3200 पदों पर होगी भर्ती

July 18, 2025
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

संविदा परिचालक के 3200 पदों पर होगी भर्ती

परिवहन निगम में महिला सशक्तिकरण की नई पहल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 3200 संविदा महिला परिचालकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है। इससे पहले निगम द्वारा 1800 महिला परिचालकों की भर्ती की जा चुकी है। अब कुल लगभग 5000 महिला अभ्यर्थियों को संविदा पर परिचालक पद पर नियुक्त करने का लक्ष्य है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अन्तर्गत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा।
क्या है पात्रता? कौन कर सकता है आवेदन
परिवहन निगम ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कई अनिवार्य योग्यताएं और विशेषताएं निर्धारित की हैं जिससे यह प्रक्रिया पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित बन सके।
– न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना आवश्यक है।
– सीसीसी कंप्यूटर कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।
– अतिरिक्त अर्हताएं (इनमें से कोई एक जरूरी)
– उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) या कौशल विकास मिशन के तहत सदस्यता
– एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र
– एनएसएस का सक्रिय सदस्यता प्रमाण
– स्काउट गाइड संस्था का राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र
– राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रमाणपत्र
इन अतिरिक्त योग्यताओं से स्पष्ट है कि निगम का उद्देश्य केवल रोजगार प्रदान करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, प्रशिक्षित और समाजसेवी महिलाओं को आगे लाना है।
कब और कहां होंगे रोजगार मेले
रोजगार मेलों का आयोजन चार चरणों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा:
तारीख स्थान
– 15 जुलाई को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर में मेले आयोजित हो चुके
-18 जुलाई गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
– 22 जुलाई मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
– 25 जुलाई सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
हर रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का ऑफ लाइन सत्यापन किया जाएगा। चयनित महिला परिचालकों को उसी क्षेत्र के स्थानीय डिपो में पदस्थ किया जाएगा, जिससे वे पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वाह सहजता से कर सकें।
पारिश्रमिक और सेवा शर्तें
दयाशंकर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक के समान ही वेतन दिया जाएगा। यह एक समानता और सम्मान की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे महिला कर्मियों को पुरुष साथियों के बराबर अवसर और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
मील का पत्थर
राज्य सरकार और परिवहन निगम की यह पहल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती है। पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान माने जाने वाले परिवहन क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर देना न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देगा बल्कि सार्वजनिक सेवाओं में संवेदनशीलता और विविधता भी लाएगा। साथ ही महिला परिचालकों की उपस्थिति से महिलाओं को बसों में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा का अतिरिक्त भरोसा मिलेगा।
समाज और परिवारों की प्रतिक्रिया
इस निर्णय से प्रदेश भर में महिला अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई है। कई महिलाओं ने बताया कि सरकारी सेवा में आने का यह उपयुक्त अवसर है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो सीमित संसाधनों और ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं।
भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विशेष प्रयास
भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निगम ने:
– ऑफ लाइन सत्यापन की व्यवस्था की है
– स्थानीय डिपो में तैनाती
– केवल योग्यताओं के आधार पर चयन जैसे उपाय लागू किए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव से मुक्त चयन हो।

राज्य मंत्री ने क्या कहा
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम परिवहन सेवाओं को न केवल बेहतर बना रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकार और महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित कर रहे हैं। यह भर्ती अभियान केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक दृढ़ प्रयास है।

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

– इससे पहले 1800 महिलाओं की हो चुकी है भर्ती
– 25 जुलाई तक रोजगार मेलों का होगा आयोजन

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation