• Latest
  • Trending

व्यापार को मुश्किल बनाने से कोई फायदा नहीं : जयशंकर

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

व्यापार को मुश्किल बनाने से कोई फायदा नहीं : जयशंकर

ब्रिक्स के मंच से विदेश मंत्री ने उठाए ज्वलंत सवाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर ब्रिक्स समूह की इमरजेंसी मीटिंग हुई। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक व्यापार को खुला रखने और इसमें रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की तरफ से बुलाई गई इस मीटिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल हुए। इन वैश्विक नेताओं के सामने अपनी बात करते हुए विदेश मंत्री ने मौजूदा वैश्विक स्थिति को चिंता का विषय बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सहित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया और उम्मीद जताई है कि ब्रिक्स सामूहिक रूप से इस बहुप्रतीक्षित बदलाव के लिए अपनी बात मजबूती से रखेगा।
पीएम मोदी की जगह पर ब्रिक्स की वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेने वाले जयशंकर ने व्यापार के मोर्चे पर दुनिया में मची उथल-पुथल पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इतना ही नहीं विदेश मंत्री ने दुनिया के अनेक हिस्सों में जारी संघर्षों के जल्द समाधान निकालने को भी समय की जरूरत बताया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य देशों से यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के ग्लोबल साउथ पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार करने और बहुपक्षवाद में सुधार का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया के गैर व्यापारिक मामलों को व्यापार के मामलों से अलग रखना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रेड को जटिल बनाने से कोई फायदा नहीं होगा, हमें ट्रेड को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
ट्रंप प्रशासन ने भारत और ब्राजील दोनों पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। विदेश मंत्री ने अपने भाषण में मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के विनाशकारी प्रभाव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष, व्यापार और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे चिंता के विषय हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया की व्यवस्था इन मुद्दों के सामने विफल होती नजर आ रही है। इन तनावपूर्ण और विनाशकारी मुद्दों का समाधान न होना चिंता का विषय है।
ट्रंप की प्रशासन की टैरिफ नीतियों का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना जयशंकर ने कहा कि आज वैश्विक व्यापार पैटर्न और बाजार पहुंच सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, दुनिया को अगर टिकाऊ व्यापार प्रणाली को आगे बढ़ाना है तो हमें आपसी सहयोग की तरफ देखने की आवश्यकता है। व्यापार में परेशानी को बढ़ाने या इसे जटिल बनाने से लेन-देन में कोई मदद नहीं मिलने वाली।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation