• Latest
  • Trending
NEET UG exam schedule announced

उज्बेकिस्तान से सस्ता एमबीबीएस कहीं और नहीं

June 27, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उज्बेकिस्तान से सस्ता एमबीबीएस कहीं और नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
NEET UG exam schedule announced

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। क्या आप विदेश में एमबीबीएस करना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर हम आपको ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां आप न सिर्फ किफायती दाम में मेडिकल डिग्री हासिल कर पाएंगे, बल्कि आपको भारत में प्रैक्टिस की भी इजाजत मिलेगी। यहां जिस देश की बात हो रही है, वो उज्बेकिस्तान है। नीट रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत से भारतीय विदेश में एमबीबीएस करना चाहते हैं। उनके लिए उज्बेकिस्तान बेस्ट देश है।
उज्बेकिस्तान में मेडिकल डिग्री हासिल करने में छह साल का वक्त लगता है, जिसमें पांच साल तक छात्रों को अकेडमिक और क्लिनिकल स्टडी करनी होती है। इसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल स्किल और क्लिनिकल रोटेशन पर फोकस होता है। इसके बाद एक साल का अनिवार्य इंटर्नशिप है, जिसमें छात्रों को अस्पतालों में जाकर मरीजों के साथ काम करने का मौका मिलता है। शुरूआती दो साल काफी अहम होते हैं, जिसमें कई तरह के सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करनी होती है।
एमबीबीएस एडमिशन की शर्तें क्या हैं?
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
12वीं में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए और सारे सब्जेक्ट्स की पढ़ाई अंग्रेजी मीडियम में होनी चाहिए। उज्बेकिस्तान में पढ़ने के लिए नीट क्वालिफाई करना जरूरी है, ताकि भारत में प्रैक्टिस की इजाजत मिल पाए।
उज्बेकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों में उन्हीं छात्रों को एडमिशन मिलता है, जिनकी उम्र 17 साल या उससे अधिक है। एमबीबीएस एडमिशन के लिए अंग्रेजी आना अनिवार्य है। आईलेट्स /टोफेल की जरूरत नहीं होती है, लेकिन लेक्चर अंग्रेजी में होते हैं।
उज्बेकिस्तान की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं?
ताशकंद मेडिकल अकादमी
समरकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी
बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
अंदीजान स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
ताशकंद स्टेट डेंटल इंस्टीट्यूट
फरगाना मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ
नमनगन स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
उरगेंच स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
कराकल्पक स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
जिजाख स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट
एमबीबीएस करने का खर्च कितना है?
उज्बेकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों की फीस 2.5 लाख से लेकर 4.5 लाख रुपये सालाना के बीच होती है। इस तरह छह साल के कोर्स के लिए आपको 15 लाख से 25 लाख रुपये के बीच खर्च करना पड़ सकता है। हॉस्टल फीस 40 हजार से लेकर 60 हजार रुपये सालाना के बीच होता है। उज्बेकिस्तान एक सस्ता देश है, जिस वजह से यहां रहने-खाने पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता है। एक छात्र 12 हजार से 20 हजार रुपये महीने में अपना गुजारा कर सकता है। हालांकि, ये खर्च लाइफस्टाइल के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकता है।
भारत में प्रैक्टिस कैसे कर सकते हैं?
विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल कर आने वाले छात्रों को भारत में प्रैक्टिस करने के लिए एक टेस्ट देना पड़ता है।
इसे ‘फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन’ के तौर पर जानते हैं। जो भी छात्र इस एग्जाम को पास करता है, उसे भारत में मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस मिल जाता है। हालांकि, इस एग्जाम में बैठने के लिए पहले नीट क्वालिफाई करना जरूरी है। यही वजह है कि छात्रों को उज्बेकिस्तान में एडमिशन से पहले ही नीट क्वालिफाई कर लेना चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation