• Latest
  • Trending
There is doubt about when the first flight will take place from Jewar airport.

जेवर हवाई अड्डे से पहली उड़ान कब, संशय

July 5, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर हवाई अड्डे से पहली उड़ान कब, संशय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
There is doubt about when the first flight will take place from Jewar airport.
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट के समय पर संशय के बादल छा गए हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (वाईआईएएल) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट अगले वर्ष अप्रैल में संभव हाे पाएगी क्योंकि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में अभी कुछ कसर बाकी है। इस विज्ञप्ति पर यमुना अथॉरिटी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (वाईआईएएल) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

समस्याओं की जानकारी क्यों नहीं दी गई
डॉ. सिंह ने साफतौर पर कहा, वाईआईएएल ने हमसे बिना परामर्श किए यह बयान जारी किया है। हमने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि बिना हमसे चर्चा किए निर्माण की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा कैसे की गई? साथ ही समस्याओं की जानकारी क्यों नहीं दी गई?

सीईओ ने कहा- नहीं मिल रहा स्टील
परियोजना में आ रही बाधाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रमुख समस्या सामग्री की आपूर्ति में विलंब है। विशेष रूप से स्टील फैब्रिकेशन में कठिनाइयां आ रही हैं। टाटा प्रोजेक्ट्स को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप कुछ विशिष्ट स्टील सामग्री विदेशों से मंगवानी पड़ रही है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एयरपोर्ट साइट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, वाईआईएएल के बोर्ड सदस्य, यमुना अथॉरिटी के अधिकारी और टाटा प्रोजेक्ट्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई।

दिसंबर के पहले उड़ानें शुरू करने का प्रयास
डॉ. सिंह ने दृढ़तापूर्वक कहा, इस परियोजना में हमारे पास तीन महीने का अतिरिक्त समय भी है। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि दिसंबर के पहले उड़ानें शुरू हो जाएं। राज्य सरकार इसके लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रनवे, सड़कें, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाएं तैयार हैं। अब केवल कुछ उपकरणों की स्थापना और अंतिम तैयारियां शेष हैं।

आपको बता दें कि सरकार और कंपनी के एग्रीमेंट में लिखा है कि सितंबर 2024 में जेवर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए उड़ान शुरू होंगी। कंपनी ने अप्रैल 2025 में उड़ान शुरू करने की जानकारी मीडिया में साझा की थी।

महत्वाकांक्षी परियोजना
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित पक्ष कटिबद्ध हैं। यद्यपि चुनौतियां विद्यमान हैं, परंतु अधिकारियों का मानना है कि समन्वित प्रयासों से इन्हें सुलझाया जा सकता है और परियोजना निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न हो सकती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation