• Latest
  • Trending

काशी की दुर्गा पूजा में ऑपरेशन सिंदूर की थीम

September 6, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

काशी की दुर्गा पूजा में ऑपरेशन सिंदूर की थीम

- पर्यावरण और संस्कृति का भी संदेश

by Blitzindiamedia
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। जैसे-जैसे नवरात्र नजदीक आ रहे हैं, काशी की गलियां आस्था, कला और संस्कृति के रंग में सराबोर होने लगी हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और उनकी रचनात्मकता इस बार दुर्गा पूजा के रंग को और चटख करेंगी। मिनी बंगाल में इस बार दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की प्रतिमाएं ऑपरेशन सिंदूर के साथ नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगी।
नवरात्र शुरू होने में महज 18 दिन बचे हैं। ऐसे में कोलकाता के कारीगर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकार देने के लिए 24 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। इस बार माता की प्रतिमाओं में ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी साकार होगा। खोजवां में मूर्तिकार अभिजीत विश्वास कोलकाता से आए कुशल कारीगरों के साथ मिट्टी, घास, बांस और जूट के बोरे से पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियां गढ़ने में जुटे हैं।
अभिजीत ने बताया कि वह लहरतारा के दुर्गा पूजा पंडाल के लिए खास मूर्ति तैयार कर रहे हैं। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की झलक नजर आएगी। मां दुर्गा अपनी गोद में घायल सैनिक को लिए आतंकवादी रूपी राक्षस का वध करती नजर आएंगी, जबकि मां लक्ष्मी एक सुहागन को सिंदूर दान करती दिखेंगी। यह मूर्ति देशभक्ति और नारी शक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा इस बार पर्यावरण और सामाजिक संदेशों के साथ मां दुर्गा की मूर्तियां काशीवासियों के दिलों में उत्साह और भक्ति का संचार करेंगी।
अर्दली बाजार में भी इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को आर्मी बेसमेंट की थीम पर सजाया जा रहा है, जहां मां काली आतंकवाद के प्रतीक राक्षस का संहार करती नजर आएंगी।
वहीं, चेतगंज के मां वैष्णो क्लब के लिए ऐसी मूर्ति बन रही है जिसमें हरे पत्तों के स्वरूप में मां दुर्गा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती दिखेंगी। भेलूपुर के जिम स्पोर्टिंग क्लब में कोलकाता की पारंपरिक शैली में मूर्तियां तैयार की जा रही हैं, जो बंगाली संस्कृति की झलक पेश करेंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation