• Latest
  • Trending
The world's fastest runner was decided by a difference of .005 seconds

.005 सेकेंड के अंतर से हुआ विश्व के सबसे तेज धावक का फैसला

August 9, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

.005 सेकेंड के अंतर से हुआ विश्व के सबसे तेज धावक का फैसला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in the blitz
0
The world's fastest runner was decided by a difference of .005 seconds
ब्लिट्ज ब्यूरो

पेरिस। अमेरिका के एथलीट नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ जीत ली है। लायल्स ने जमैका के किशाने थॉम्पसन को पछाड़कर यह दौड़ जीती और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अमेरिका के फ्रेड केर्ली ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक के चैंपियन इटली के जैकब लोमंट मार्सेल पांचवें स्थान पर रहे और अपने स्वर्ण पदक का बचाव नहीं कर सके।

लायल्स जस्टिन गैटलिन के बाद पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले एथलीट हैं। गैटलिन ने 2004 एथेंस ओलंपिक में स्पि्रंट में स्वर्ण पदक जीता था। लायल्स ने 9.784 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे थॉम्पसन ने 9.789 सेकेंड में रेस पूरी की और रजत पदक अपने नाम किया। लायल्स और थॉम्पसन के बीच महज .005 सेकेंड का फासला रहा। वहीं, कांस्य पदक जीतने वाले केर्ली ने 9.810 सेकेंड में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

परिणाम घोषित होने में लगा समय
एथलीटों को परिणाम जानने के लिए सामान्य से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि रेस पूरी करने वाले पहले सात एथलीटों तस्वीर बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई थी जिसमें मामला बेहद करीबी दिख रहा था। हालांकि, लायल्स को विजेता घोषित किया गया। रियो और टोक्यो ओलंपिक में करीब से पदक से चूकने वाले दक्षिण अफ्रीका के अकाने सिमबाइन पेरिस में भी पोडियम पर फिनिश नहीं कर सके और चौथे स्थान पर रहे।

विश्व चैंपियनशिप के गत विजेता हैं लायल्स
लायल्स ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों के 100 मीटर और 200 मीटर चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप से पहले कहा था कि वह उसैन बोल्ट का 200 मीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ेंगे। स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद वह बोल्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके थे। लायल्स ने उस वक्त 19.52 सेकेंड का समय लिया था, बोल्ट का रिकॉर्ड 19.19 सेकेंड का है।

जूलियन अल्फ्रेड सबसे तेज महिला धावक
सेंट लूसिया का नाम भले ही अब तक विश्व में बहुत प्रसिद्ध नहीं हुआ हो, परंतु अब उसकी फर्राटा धाविका जूलियन अलफ्रेड ने खेलों के महाकुंभ के सबसे प्रतीक्षित 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इस देश को नई पहचान दे दी है।

2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की विजेता अमेरिकी की सबसे चर्चित फर्राटा धाविका सक्क ारी रिचर्डसन ओलंपिक की शुरुआत से ही इस दौड़ की सबसे पसंदीदा मानी जा रही थीं, परंतु अलफ्रेड ने सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक उन्हें पीछे छोड़कर विश्व की सबसे तेज महिला का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेंट लूसिया की धाविका ने फाइनल दौड़ केवल 10.72 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि अमेरिकी स्टार रिचर्डसन ने 10.87 सेकेंड में और उनकी हमवतन जेफरसन ने 10.92 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत और कांस्य अपने नाम किया।

हालांकि, जूलियन का समय विश्व रिकार्ड (10.49) सेकेंड और ओलंपिक रिकार्ड (10.61) सेकेंड से पीछे है। रिचर्डसन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी 10.65 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले वर्ष विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था, परंतु सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी एक बार फिर सही शुरुआत नहीं मिलने के कारण वह पिछड़ गईं ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation