• Latest
  • Trending

दुनिया देखेगी नए भारत की शक्ति

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया देखेगी नए भारत की शक्ति

अमेरिका के लिए 6,500 किलो का विशाल सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। अमेरिका से मिले छोटे रॉकेट से अपना अंतरिक्ष सफर शुरू करने वाला भारत अब अमेरिका के ही 6,500 किलोग्राम के संचार उपग्रह को लांच करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने यहां एक दीक्षा समारोह में यह घोषणा की।
चेन्नई के निकट कट्टनकुलथुर में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के 21वें दीक्षा समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख को महाराष्ट्र के गवर्नर सीपी. राधाकृष्णन ने डाक्टर आफ साइंस की मानद डिग्री दी।
इसरो ने 50 वर्षों में हासिल की बड़ी उपलब्धि
नारायणन ने कहा, अगले कुछ महीनों में, एक ऐसा देश, जिसे अमेरिका से छोटा रॉकेट मिला था, वह अपने रॉकेट से अमेरिका द्वारा निर्मित 6,500 किलोग्राम का संचार उपग्रह लांच करने जा रहा है। यह कितनी महत्वपूर्ण प्रगति है। 50 वर्ष पहले जिस देश के पास उपग्रह प्रौद्योगिकी नहीं थी, वहीं इसरो ने आज तक अपने रॉकेटों से 34 देशों के 433 उपग्रहों को लांच किया है।
ऐतिहासिक नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) मिशन के बाद यह मिशन भारत और अमेरिका के अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाई देगा। निसार को इसरो के जीएसएलवी- एफ 16 राकेट से जुलाई में लांच किया गया था।
अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव
इसरो के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए नारायणन ने कहा कि इसरो की स्थापना 1963 में हुई थी। उस समय देश तकनीकी रूप से विकसित देशों से छह-सात साल पीछे था। उसी साल अमेरिका ने भारत को छोटा रॉकेट दिया, जिससे अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी गई। 1975 में अमेरिका द्वारा दिए गए सेटेलाइट डाटा के माध्यम से इसरो ने छह राज्यों के 2,400 गांवों में 2,400 टेलीविजन सेट रखकर ‘जन संचार’ का प्रदर्शन किया।
नारायणन ने कहा, एक तरह की साधारण शुरुआत के बाद 30 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक दिन था, जब हमने निसार को लांच किया। यह दुनिया का अब तक का सबसे महंगा उपग्रह है। इसमें अमेरिका का एल-बैंड एसएआर पेलोड और भारत का एस-बैंड पेलोड लगा है। निसार को भारतीय राकेट जीएसएलवी ने सटीक रूप से कक्षा में स्थापित किया। आज, हम उन्नत देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation