• Latest
  • Trending

मिठाइयों से हटाया ‘पाक’ शब्द, जुड़ा ‘श्री’ का सम्मान

May 30, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिठाइयों से हटाया ‘पाक’ शब्द, जुड़ा ‘श्री’ का सम्मान

- सेना व देश की मिट्टी के प्रति सम्मान जता रहे देशवासी

by Blitzindiamedia
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच विवाद के बाद देश के लोग अपनी-अपनी तरह से सेना के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं। अब इस विवाद का असर मिठाइयों के नाम पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में कई ऐसी मिठाइयां हैं जिनके नाम के साथ ‘पाक’ शब्द आता है। हालांकि ‘पाक’ शब्द का मतलब ‘शुद्ध’ होता है, लेकिन अब यह शब्द लोगों के दिल में गुस्सा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गया है। इसलिए मिठाई के नामों में बदलाव किया जा रहा है।

राजस्थान में ‘त्योहार’ नाम का एक मिठाई का स्टोर है, जहां स्वर्ण भस्म और चांदी भस्म से बनी खास मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस स्टोर की मशहूर मिठाई ‘स्वर्ण भस्म पाक’ की कीमत 85,000 रुपये प्रति किलो है। अब इस मिठाई के नाम से ‘पाक’ शब्द हटा कर ‘श्री’ जोड़ दिया गया है। जैसे कि ‘स्वर्ण भस्म श्री’, ‘चांदी भस्म श्री’, ‘बीकानेरी मोती श्री’, ‘मसूर श्री’ और सर्दियों में आने वाली ‘गोंद श्री’। त्योहार स्टोर की मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट अंजली जैन ने बताया कि जब देश के जवान सीमा पर लड़ रहे थे, तब हमें लगा कि मिठाई के नाम में ‘पाक’ शब्द ठीक नहीं लगता। इसलिए हमने मिठाइयों के नाम में बदलाव किया। यह हमारा छोटा सा देशभक्ति का योगदान है। इस मिठाई में देशभक्ति की मिठास घुल गई है।
‘स्वर्ण भस्म श्री’ भारत की सबसे महंगी मिठाई है। इसे आयुर्वेदिक फार्मूले से बनाया गया है। इसमें अफगानिस्तान से लाए गए बादाम और केसर का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें स्वर्ण भस्म डाली जाती है, जो आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अच्छी मानी जाती है। ऊपर से चिलगोजा, पिस्ता और केसर की सजावट होती है। इसमें जैन मंदिर से लाया गया फ्री वर्क भी लगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत खास है। अंजली जैन ने कहा कि जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण थे, तो हमें लगा कि ‘पाक’ शब्द से नकारात्मक भावना जुड़ रही है। इसलिए हमने मिठाई के नाम को बदलकर ‘श्री’ कर दिया, जो भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह दर्शाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

मिठाइयों की कीमतें

मिठाई का नाम कीमत (रुपये प्रति किलो)
– स्वर्ण भस्म श्री ₹85,000
– चांदी भस्म श्री ₹45,000
– बीकानेरी मोती श्री ₹550
– खजूर श्री ₹1,050
– मैसूर श्री ₹600
– काजू मैसूर श्री ₹1,200

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation