• Latest
  • Trending
The wait of 1900 buyers in Noida is over, registration will be done

नोएडा में 1900 बायर्स का इंतजार खत्म, होगी रजिस्ट्री

February 2, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा में 1900 बायर्स का इंतजार खत्म, होगी रजिस्ट्री

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
The wait of 1900 buyers in Noida is over, registration will be done
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा शहर के बहुत से फ्लैट बायर्स का रजिस्ट्री का इंतजार अब खत्म होने को है। बकाये की वजह से अब तक जो ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में अथॉरिटी रजिस्ट्री शुरू नहीं करा रही थी, वहां अब 1 फरवरी से शुरुआत होने जा रही है। अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों पर यूपी कैबिनेट के फैसले से बकायेदार बिल्डरों को राहत मिली है। 13 बिल्डरों ने बकाया जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब अथॉरिटी कैंप लगाकर रजिस्ट्री शुरू करा देगी। इन 13 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में 1900 से ज्यादा फ्लैट हैं। अथॉरिटी को उम्मीद है कि जल्द ही और भी बकायेदार बिल्डर बकाया जमा करने को आगे आएंगे। बकाया मिलने के हिसाब से आने वाले नए बिल्डरों की भी रजिस्ट्री खोल दी जाएगा।

अथॉरिटी चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज सिंह समीक्षा बैठक से यह तस्वीर साफ हुई। चेयरमैन को अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि 57 बकायेदार बिल्डरों में से 13 बकाया जमा करने को आगे आए हैं और लिखित सहमति भी दे दी है। इन बिल्डर प्रोजेक्ट में 1900 से ज्यादा फ्लैट हैं। साथ ही पिछली बैठकों में शामिल हुए कई बिल्डर ने अगले दो दिन में लिखित सहमति देने के लिए कहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

लिखित सहमति देने वाले बिल्डरों ने 25-25 प्रतिशत धनराशि भी जमा कर दी है। 4 बिल्डरों की धनराशि अथॉरिटी को डिमांड ड्राफ्ट से मिल गई है। 5 ने अगले 60 दिनों में जमा करने को कहा है। 4 बिल्डर प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जिनका बकाया कम था। इन प्रोजेक्ट के बिल्डरों ने आवेदन किया तो उन्हें 2 साल का जीरो पीरियड मिलने से बकाया शून्य हो गया। इस तरह यह प्रोजेक्ट बकायेदार की सूची से ही बाहर हो गए हैं।

इंडस्िट्रयल और आईटी के प्लॉट का देखा जाए फंक्शनल सर्टिफिकेट
चेयरमैन की समीक्षा बैठक में इंडस्ट्री, और आईटी इंस्टिट्यूशनल विभाग भी शामिल रहे। इंडस्ट्री और आईटी के 300 से ज्यादा ऐसे प्लॉट हैं। तय समय में मौके पर काम न होने और फंक्शनल सर्टिफिकेट न लेने की वजह से अथॉरिटी ने इन्हें निष्िक्रय श्रेणी में डालकर कार्रवाई शुरू की थी। पिछले दिनों शासन ने आदेश जारी कर दिसंबर-2024 तक का समय दिया है। अब आवंटन बचाने के लिए 126 आवंटियों ने आनन-फानन में आवेदन किया है। इनमें कई ने निर्माण पूरा होने की बात कहकर फंक्शनल सर्टिफिकेट भी मांगा है। चेयरमैन ने दोनों ही विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रक्रिया पूरी कराकर पारदर्शिता के साथ ही फंक्शनल सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए हैं।

बायर्स को 5-7 साल से थारजिस्ट्री का इंतजार
ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में बिल्डरों के बकाया न जमा करने से फंसे बायर्स 5-7 साल से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे।
ब्याज दर पर अथॉरिटी व बिल्डर के अलग मत की वजह से बकाया जमा करने में देर हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट में अथॉरिटी की जीत हो चुकी है, फिर भी बिल्डर बकाया जमा करने को आगे नहीं आ रहे थे। इसके बाद केंद्र की अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों पर यूपी सरकार ने समस्या का समाधान निकालने का फैसला लिया। अब बिल्डर दो साल के जीरो पीरियड व अन्य राहत मिलने के बाद बकाया जमा करने को आगे आ रहे हैं।

सीईओ ने तैयार किया रजिस्ट्री शुरू कराने का प्लान
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि अथॉरिटी अब रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए तैयार है। बकायेदार बिल्डर जो पैसा जमा कर रहे हैं, उसी अनुपात में रजिस्ट्री जल्द शुरू कराई जाएगी। इसके लिए बिल्डरों को फ्लैट बायर्स से एग्रीमेंट तैयार कराने को कहा गया है। रजिस्ट्री विभाग में कैंप के लिए भी बात की जा रही है। अथॉरिटी कैंप लगवाकर तेजी से मालिकाना हक दिलाएगी। सीईओ ने यह भी बताया कि अगले हफ्ते भी कई बिल्डरों को बैठक के लिए बुलाया गया है। अथॉरिटी की कोशिश ज्यादा से ज्यादा बायर्स की रजिस्ट्री जल्दी कराने की है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation