• Latest
  • Trending
The tunnel is ready, the 22-hour journey will be completed in 10 hours

सुरंग तैयार,10 घंटे में तय हो जाएगा 22 घंटे का सफर

April 25, 2025
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

डेंगू के टीके को मंज़ूरी, और चुपचाप बदलता देश का प्रयोगशाला नेटवर्क

July 31, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, घाटा भी पाँच महीने के शिखर पर — और दोनों की वजह एक ही आँकड़े में है

July 31, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

साढ़े चार करोड़ छात्र, एक करोड़ विज्ञान-तकनीक में — और बढ़ोतरी की रफ़्तार गिरकर 0.8% पर

July 31, 2026
भारत भूजल पुनर्भरण

448 अरब घन मीटर: भूजल की लड़ाई भारत धीरे-धीरे जीत रहा है — पर सबसे तेज़ी वहीं नहीं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है

July 31, 2026
mission Gaganyaan

तीन परीक्षण जिन्हें कोई नहीं देखता — और जिन पर तय होता है कि यात्री सुरक्षित लौटेगा या नहीं

July 31, 2026
United-Kingdom-Parliament

भारत–ब्रिटेन समझौते के दो हफ़्ते: 99% निर्यात पर शुल्क शून्य होने से असल में बदलता क्या है

July 31, 2026
The-Sabarmati-riverfront-in-Ahmedabad,-Gujarat

गुजरात पर रेड अलर्ट, अहमदाबाद में स्कूल बंद — और महीना आंकड़ों में जितना दिखता है, उससे ज़्यादा सूखा

July 31, 2026
Commonwealth-Games

एक ही फ़ाइनल में भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ी — यह आंकड़ा किसी एक थ्रो से बड़ा है

July 31, 2026
5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

July 30, 2026
vikram

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

July 30, 2026
Friday, July 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुरंग तैयार,10 घंटे में तय हो जाएगा 22 घंटे का सफर

- 21 मीटर चौड़ी सड़क पर फर्राटा भरेंगे वाहन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
The tunnel is ready, the 22-hour journey will be completed in 10 hours

YOU MAY ALSO LIKE

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मोदी सरकार देश के प्रमुख शहरों के बीच सफर का समय घटाने के लिए लगातार हाइवे, एक्सप्रेसवे, टनल और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। इस कड़ी में गुरुग्राम से गुजरात के वडोदरा शहर तक बन रहे एक्सप्रेसवे का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। इस रास्ते की सबसे बड़ी बाधा राजस्थान की अरावली पहाड़ियों में बन रही टनल थी, जिसका निर्माण अब पूरा हो गया है। इस टनल के जरिये दोनों शहरों के बीच की दूरी तो घटेगी ही, साथ ही आने-जाने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। माना जा रहा है कि इसके निर्माण के बाद गुरुग्राम से वडोदरा की दूरी महज 10 घंटे में तय की जा सकेगी, जिसे पूरा करने में अभी 20 से 22 घंटे लग जाते हैं।
1 लाख करोड़ की लागत
सरकार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली से मुंबई तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिसका 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 1,380 किलोमीटर के इस रास्ते को देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है, जिसे कई सेक्शन में बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का दिल्ली से दौसा तक का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे ट्रैफिक के लिए खोला जा चुका है। अब 4 किलोमीटर लंबी इस टनल का निर्माण होने से एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है और अक्टूबर, 2025 में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
कब तक तैयार होगी
कोटा के पास बन रही इस टनल से हिल एरिया पार करना आसान हो जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा राजस्थान से गुजरता है और दौसा तक काम पूरा होने के बाद आगे यह रास्ता कोटा जिले तक जाता है। इन दोनों जिलों के बीच मुकुंदरा हिल्स के पास 4 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है और यह काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने से एक्सप्रेसवे सीधे पहाड़ियों के बीच से गुजरकर पूरे पहाड़ी भूभाग को पार कर जाएगा। यह सुरंग डबल लेन की बनाई जा रही है, जिसकी टनल पूरी हो चुकी है और दूसरी पर काम लगभग खत्म होने वाला है। यह टनल मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को पार करती है और जंगली जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए वाहनों को गुजरने का साधन बनती है।
टनल पार कर सीधे गुजरात
मुकुंदरा हिल्स में बन रही इस सुरंग को पार करके एक्सप्रेसवे सीधे गुजरात की सीमा में प्रवेश कर जाता है और यह रास्ता कोटा क्षेत्र और वडोदरा के बीच एक गलियारा बनाता है। इसके बाद यह एक्सप्रेसवे वडोदरा में खत्म हो जाता है। इसके आगे का रास्ता एक्सप्रेसवे के दूसरे हिस्से से जुड़ता है, जो सीधे मुंबई तक ले जाता है। इस तरह दिल्ली से मुंबई तक एक्सप्रेसवे के जरिये सिर्फ 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अभी इस दूरी को तय करने में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लग जाता है।
8 लेन का एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को 8 लेन का बनाया जा रहा है, जिसकी चौड़ाई करीब 21 मीटर है। एक्सप्रेसवे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे बाद में 12 लेन तक बढ़ाया जा सके, बिना किसी परेशानी के।
यह एक्सप्रेसवे आर्थिक विकास और पर्यटन को काफी बढ़ावा देगा। एक्सप्रेसवे को तेज गति के सफर के लिए डिजाइन किया गया है। लिहाजा इस पर 120 किलोमीटर की गति से गाड़ी चला सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation