• Latest
  • Trending

सातवें आसमान पर होगी भारतीय वायुसेना की ताकत

May 15, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सातवें आसमान पर होगी भारतीय वायुसेना की ताकत

चीन में तहलका मचाएगा देसी लड़ाकू विमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत जल्द ही दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल होने जा रहा है जिनके पास स्वदेशी फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर जेट की क्षमता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने बताया कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोजेक्ट को 2024 में मंज़ूरी मिली और इसका पहला वर्जन 2035 तक भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। यह लड़ाकू विमान स्टील्थ, सुपरक्रूज़, और एडवांस्ड एवियोनिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। दो चरणों में विकसित होने वाले इस विमान का पहला संस्करण अमेरिकी इंजन से और दूसरा स्वदेशी इंजन से चलेगा।
2035 तक भारत को मिलेगा फाइटर जेट
डॉ. समीर वी. कामत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारत का पहला पांचवीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान एएमसीए 2035 तक भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएगा। यह प्रोजेक्ट भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति का हिस्सा है और इसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) ने 2024 में मंजूरी दी थी।
अमेरिका, रूस और चीन की
श्रेणी में होगा भारत
यह फाइटर जेट भारत को अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा करेगा, जो पहले ही ऐसे उन्नत स्टील्थ फाइटर जेट्स का निर्माण और इस्तेमाल कर रहे हैं।
दुनिया के मानकों के अनुसार है डेडलाइन
डॉ. कामत ने माना कि फाइटर जेट बनाने की 2035 की समयसीमा अधिक लग सकती है, लेकिन यह बाकी देशों में लगने समय के ही बराबर है। कामत के मुताबिक, दुनिया में कहीं भी किसी 5वीं जेनरेशन के फाइटर को विकसित करने में 10 से 15 साल लगते हैं। हम 10 वर्षों में फाइटर जेट तैयार करके 2035 तक वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
एएमसीए की खासियतें
एएमसी एक अत्याधुनिक फाइटर जेट होगा जिसमें स्टील्थ टेक्नोलॉजी, सुपरक्रूज क्षमता, सेंसर फ्यूजन, एडवांस्ड एवियोनिक्स और इंटरनल वेपन जैसी खूबियां होंगी। ये सभी विशेषताएं किसी भी 5वीं जेनरेशन के कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का आधार मानी जाती हैं।
दो फेज में होगा डेवलप
एएमसीए दो फेज में बनेगा। पहला वर्जन एएमसीए मार्क-1 अमेरिकी जीईएफ 414 इंजन से चलेगा। यह शुरुआती निर्माण और परीक्षण के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इसके जरिए भारत को 5वीं जेनरेशन की जेट टेक्नोलॉजी की तरह ताकत देगा।
दूसरा वर्जन एएमसीए मार्क-2 एक स्वदेशी इंजन के साथ विकसित किया जाएगा, जिसे टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए विकसित करने की योजना है। इससे भारत को लंबे वक्त के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता मिलेगी।
चीन के जे-20 को टक्क र देगा
एएमसीए को चीन के जे-20 स्टील्थ फाइटर को काउंटर करने की रणनीतिक योजना के तहत तैयार किया जा रहा है। यह फाइटर जेट भारत की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करेगा, खासकर जब कभी भी चीन से टकराव की स्थिति बनती है।
अन्य प्रोजेक्ट
इसके साथ-साथ भारत अपने अन्य स्वदेशी फाइटर प्रोजेक्ट्स, जैसे- तेजस एमके1ए और तेजस एमके 2 को भी आगे बढ़ा रहा है, ताकि पुराने मिराज 2000 और जगुआर जेट्स को धीरे-धीरे रिप्लेस किया जा सके।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation