• Latest
  • Trending

चैन चुराने के साथ नींद भी उड़ा रहा बढ़ता तापमान

May 23, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चैन चुराने के साथ नींद भी उड़ा रहा बढ़ता तापमान

- शरीर के रिकवरी तंत्र में बाधा डालती है नींद में जरूरत से ज्यादा कमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कोपनहेगन। धरती का तापमान बढ़ने से इंसान की नींद कम हो रही है। पिछले दो दशक में बढ़ते तापमान से इंसानों ने प्रतिवर्ष औसतन 44 घंटे की नींद गंवाई है। डेनमार्क की कोपेनहेगेन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध में दावा किया है।

जर्नल स्लीप मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे इंसान की नींद में खलल पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने 68 देशों में 47 हजार से ज्यादा लोगों के आंकड़े जुटाए।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

उच्च आय वाले देशों में बड़ी दिक्कत
रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने अमेरिका, एशिया और यूरोप जैसे महाद्वीपों में तापमान का अध्ययन किया। इसमें पाया कि हर साल तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के कारण 10 हजार से अधिक व्यक्तियों ने पर्याप्त नींद की कमी महसूस की। यह समस्या उच्च आय वाले देशों में बढ़ी है।

गर्मी से तनाव का तंत्र हो जाता है सक्रिय
शोध से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंसान का दिमाग गर्मी के प्रति बेहद संवेदनशील होता है। जब तापमान बढ़ता है तो दिमाग शरीर का तापमान नियत रखने की प्रणाली को तेज करने के साथ ही तनाव के तंत्र को भी सक्रिय कर देता है। यह स्थिति अच्छी नींद के लिए अनुकूल नहीं है।

स्वास्थ्य पर असर
नींद में जरूरत से ज्यादा कमी शरीर के रिकवरी तंत्र में बाधा डालती है। कम समय के लिए ऐसा होने पर थकावट के साथ-साथ दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। बे समय तक नींद की कमी से वजन बढ़ना, मधुमेह, हृदय संबंधी रोग और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिड बीमारियां होने की आशंका है।

प्रतिरोधक क्षमता भी हो सकती है प्रभावित
शोध से जुड़े वैज्ञानिकों का दावा है कि लंबे समय तक पूरी नींद न लेने की वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ सकती है। साथ ही इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation