• Latest
  • Trending

कानपुर जीटी रोड से जाम की समस्या होगी खत्म

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर जीटी रोड से जाम की समस्या होगी खत्म

मंधना-भौती 4 लेन बाईपास का किया जाएगा निर्माण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। कानपुर शहर की सबसे व्यस्त और जाम से प्रभावित सड़कों में शामिल जीटी रोड को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मंधना से भौती तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 435 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस सड़क का उद्देश्य शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों और हाईवे ट्रैफिक को डायवर्ट करना है, जिससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव घटे और लोगों को सुगम यातायात मिले।
यह बाईपास मंधना माडल डेयरी से परगही, लोधर, कुरसौली, नौरंगाबाद, टिकरा, सुरार, भौती प्रतापपुर होते हुए सीधे चकेरी-इटावा हाईवे से जुड़ जाएगा। इससे शहर के भीतर ट्रैफिक कम होगा और जीटी रोड पर जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा।
इस बाईपास निर्माण से सबसे बड़ा फायदा शहर के साथ ही कन्नौज,फर्रुखाबाद से आने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें रोजाना जीटी रोड से होकर अस्पताल या अन्य संस्थानों में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों से यह बाईपास होकर गुजरेगा, वहां का विकास भी तेज होने के साथ ही केडीए भी अपनी नई आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं को बढ़ावा देगा।
इस योजना से उन लाखों यात्रियों को भी फायदा होगा जो कानपुर होते हुए लखनऊ, इटावा, झांसी, दिल्ली या आगरा की ओर जाते हैं, अभी यह ट्रैफिक जीटी रोड से शहर में प्रवेश करता है, जिससे हर दिन करीब पांच लाख से अधिक छोटे और बड़े वाहन शहर से होकर लखनऊ, प्रयागराज की ओर जाते हैं। बाईपास से अब यह ट्रैफिक शहर के बाहर ही निकल जाएगा।
दूसरी ओर, पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। भारी वाहनों के कम चलने से ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। सड़क की मेंटेनेंस पर होने वाला खर्च भी घटेगा, भारी वाहनों के आवागमन से सबसे ज्यादा जीटी रोड को नुकसान होता है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना विजन-2051 में शामिल किया है।
स्वीकृति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य को दो चरणों में पूरा करने का खाका तैयार किया गया। विभाग का लक्ष्य है कि बाईपास बनने के बाद जीटी रोड पर ट्रैफिक की भीड़ 40 प्रतिशत तक घटने के साथ ही आवागमन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा।
बाईपास का विवरण
लंबाई 8.900 किमी
चौड़ाई 75 मीटर
भूमि खरीद बजट 335 करोड़
निर्माण बजट 90 करोड़
कुल बजट 425 करोड़

कार्ययोजना तैयार
जीटी रोड से जाम की समस्या का निराकरण करने के लिए मंधना-भौंती बाईपास निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। लगभग साढ़े आठ किमी लंबे फोरलेन बाईपास निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। इस परियोजना को विजन 2051 में शामिल कर लिया गया है।
अनूप कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation