• Latest
  • Trending

संसद में दिखी ‘सिंदूर’ की शक्ति

August 1, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Sunday, November 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

संसद में दिखी ‘सिंदूर’ की शक्ति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
विनोद शील

नई दिल्ली। संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई ‘महाबहस’न केवल स्वस्थ, सार्थक और जीवंत रही बल्कि इसने सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों को परखने का देश के सामने अवसर प्रदान किया। बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह स्पष्ट घोषणा सामने आई कि ‘दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा’ जिससे वह अस्पष्टता दूर हो गई जो इस मुद्दे को लेकर बनी हुई थी। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा चलाया जा रहा वह ‘फेक नैरेटिव’ भी ध्वस्त होता नजर आया जिसमें बार-बार ट्रंप का नाम लेकर सरकार को घेरने का काम किया जा रहा था।

यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के निहितार्थों को बहुत बारीकी से स्पष्ट भी किया एवं यह भी साफ कर दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है और यदि सीमापार से कोई भी हिमाकत होती है तो उसका कड़ा प्रत्युत्तर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकियों और उनके आकाओं को करारा जवाब दिया है। ‘सिंदूर से सिंधु तक’ की कार्रवाई ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि संसद के मॉनसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में जारी चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर जबरदस्त और करारा पलटवार किया।
न्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे वाले बयान से लेकर सेना के हाथ बांधने जैसे गंभीर आरोपों को खारिज कर दिया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि दुनिया ने भारत की कार्रवाई की क्षमता को अब देख लिया है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने ये तय कर दिया कि भारत में आतंकी हमलों की कीमत अब सिर्फ आम लोग नहीं चुकाएंगे बल्कि उसके पीछे बैठे आकाओं और पाकिस्तान को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने गर्व से कहा- ‘सिंदूर से लेकर सिंधु’ तक हमने पाकिस्तान पर कार्रवाई की है। अब ऐसे ही कोई बचकर नहीं जा सकता।’
आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि सत्र की शुरुआत में ही मीडिया के लोगों से कहा था कि ये सत्र भारत के गौरव गान का है। ये सत्र भारत के विजयोत्सव का है। जब मैं विजयोत्सव कहता हूं, तो यह विजयोत्सव है आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का। सदन में भारत का पक्ष रखने खड़ा हुआ हूं और जिनको भारत का पक्ष नहीं दिखता है, उनको आईना दिखाने भी खड़ा हुआ हूं। देश के 140 करोड़ लोगों के स्वर में स्वर मिलाने के लिए खड़ा हुआ हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

पिछले 10 सालों में हमने की तैयारी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल सिद्ध हुआ है। पिछले 10 सालों में हमने तैयारी की थी, नहीं तो इस तकनीकी युद्ध में हमारा बड़ा नुकसान होता। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दुनिया ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत पहचानी। ‘मेड इन इंडिया’ मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोल दी। पहले भी आतंकी घटनाएं होती थीं लेकिन तब आतंकवाद के मास्टरमाइंड निश्चिंत रहते थे कि उन्हें कुछ नहीं होगा, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब उन्हें पता है कि अब भारत आएगा और मारकर जाएगा। यह ‘न्यू नॉर्मल’ भारत ने सेट कर दिया है।

न्यूक्लियर ब्लैमेलिंग से नहीं डरने वाला भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान सेना को अंदाजा लग चुका था कि भारत कोई कार्रवाई करेगा। न्यूक्लियर हमले की धमकी के भी बयान आने लगे थे। भारत ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह को जैसा सोचा था, वैसी ही कार्रवाई की। 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला निर्धारित समय में हमारी सेना ने ले लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां हम कभी नहीं घुस पाए, वहां हम पहुंचे।
पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया। हमारे सैनिकों ने आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी को झूठा साबित कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को समझा दिया कि अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और न ही न्यूक्लियर ब्लैमेलिंग के सामने भारत झुकेगा। भारत ने पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किए और पाकिस्तान के एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया। आज भी उनके कई एयरबेस आईसीयू में पड़े हैं।

‘आपरेशन सिंदूर’ से तीन सूत्र तय हुए – पीएम मोदी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तीन सूत्र तय किए हैं, अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर अपने समय पर जवाब दे कर रहेंगे। दूसरा कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगी और तीसरा हम आतंक सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

‘न्यू नॉर्मल’: अब आतंकी हमले का जवाब समय पर तय
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत आतंकी हमलों का जवाब अपने तरीके से देता है। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों की सच्चाई सामने ला दी। अब आतंक के आकाओं और उनके सरपरस्तों में फर्क नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान की मिसाइलें तिनकों की तरह गिरीं, कांग्रेस को भरोसा नहीं
मोदी ने बताया कि पाकिस्तान ने हजार से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सब नष्ट कर दिया। आदमपुर एयरबेस पर हमले की झूठी खबर को गलत साबित करने के लिए वे खुद वहां पहुंचे, फिर भी कांग्रेस को भरोसा नहीं।

कांग्रेस पर ऐसे बरसे मोदी…

ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 2001 में देश की संसद पर हमला हुआ तो एक कांग्रेस नेता ने अफजल गुरु को सम्मान देने की बात कही। मुंबई हमले के बाद एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया लेकिन कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकी को लेकर खेल खेलती रही। कांग्रेस उस आतंकी को भगवा आतंकी सिद्ध करने में जुटी थी। कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेच रही थी।

कांग्रेस ने संविधान को जम्मू-कश्मीर से बाहर रखा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को जम्मू-कश्मीर से बाहर रखा। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानून को कंट्रोल किया। मैं कहता हूं कि पहलगाम ने हमको झकझोर दिया है। हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया तो देश में ‘सिंदूर स्पिरिट’ पैदा हुई। यह हमने तब भी देखी जब हमारे प्रतिनिधिमंडल विदेश गए। प्रतिनिधिमंडल ने भारत की बात दुनिया के सामने रखी। मुझे दुख है कि कांग्रेस के बड़े नेता के पेट में दर्द है कि भारत का पक्ष दुनिया को क्यों बताया गया? कुछ नेताओं के सदन में बोलने पर पाबंदी लगा दी गई। इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है।

सेना से सबूत मांगने वालों ने गिराया मनोबल
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद भी सेना से सबूत मांगे। कांग्रेस सेना पर नहीं, पाकिस्तान के प्रचार पर भरोसा करती है और खुद को देशवासियों के दिलों में नहीं, सिर्फ खबरों में बनाए रखना चाहती है।
लोकसभा में पीएम मोदी ने विशेष अंदाज में कहा कि ‘करो चर्चा इतनी करो कि दुश्मन दहशत से दहल उठे। रहे ध्यान बस इतना ही मान सिंदूर और सेना का प्रश्नों में भी अटल रहे। हमला मां भारती पर हुआ तो प्रचंड प्रहार करना होगा। हमें भारत के लिए ही जीना होगा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य एक परिवार के दबाव में पाकिस्तान को क्लीन चिट देना बंद करे। कांग्रेस अपनी गलती सुधारे। गर्व के क्षण का उपहास न उड़ाए। भारत आतंक की नर्सरी में ही आतंक को मिट्टी में मिलाएगा।

देश के वीरों को नहीं मिला कांग्रेस का साथ
क्वॉड, ब्रिक्स, कोई भी देश हो, दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला। विदेश नीति पर स्पष्टता से कह रहा हूं, दुनिया का समर्थन तो मिला, लेकिन दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।

किसी नेता ने रोकने को नहीं कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’

101 मिनट नॉनस्टॉप, विपक्ष को चुन-चुनकर दिए जवाब

‘सिंदूर से सिंधु तक’ की कार्रवाई ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत – मोदी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation