• Latest
  • Trending

दीवाली में दिखा लोकल का दम

October 18, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दीवाली में दिखा लोकल का दम

- 4.75 लाख करोड़ से ज्यादा के महा-टारगेट पर निगाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नवरात्र से शुरू हो कर भारत में महीना भर चलने वाला दिवाली का फेस्टिव सीजन जोरदार ढंग से लोगों के घरों में ही नहीं, बाजारों में भी रौनक ले आया। देश के सभी बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है। व्यापारी इस त्योहारी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आए। इस बार त्योहारी सीजन की बिक्री 4.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इसके सही आंकड़े तो कुछ दिन बाद ही पता चलेंगे लेकिन कुछ भी हो; यह एक नया रिकॉर्ड होगा।

वैसे इस बार चौंकाने वाली बात यह रही कि इस बिक्री में मुख्य रूप से भारत निर्मित सामान मुख्य रूप से शामिल रहे और चीन लगभग नदारद रहा।
अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के चलते इस साल त्योहारी मौसम में नवारात्रि से दीपावली ओर उसके बाद छठ तक की खरीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी। क्रय शक्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी और ऐतिहासिक रूप से कम मुद्रास्फीति ने उपभोक्ताओं, विशेष रूप से निम्न और मध्यम वर्ग को अधिक खरीदारी के लिए प्रेरित किया है। इस त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है, जिसका लाभ व्यापारियों को भी मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ वोकल फॉर लोकल ‘ के आह्वान और जीएसटी दरों में कटौती के कारण यह तेजी आई। साथ ही चीनी सामानों को बाजार से बाहर कर दिया गया है। भारतीय उत्पाद अब बाजारों पर छा गए हैं। यह स्वदेशी व्यापार की एक नई पहचान बन गई है।

पिछले चार सालों में दिवाली की बिक्री में लगातार वृद्धि देखी गई है। साल 2021 में यह बिक्री 1.25 लाख करोड़ रुपये थी। 2022 में यह बढ़कर 2.50 लाख करोड़ रुपये हो गई। साल 2023 में यह आंकड़ा 3.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 2024 के लिए 4.25 लाख करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था पर इस साल का अनुमानित आंकड़ा 4.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कहा जा रहा है।

यह आंकड़ा बताता है कि लोग अब स्वदेशी चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिल्ली में त्योहारी बिक्री 75 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
सीएआईटी के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक सर्वे के अनुसार, इस साल की बिक्री में तेजी के दो मुख्य कारण हैं। पहला कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी के लिए आह्वान है। उनका ‘वोकल फॉर लोकल – लोकल फॉर ग्लोबल’ का विचार लोगों को बहुत पसंद आया। दूसरा कारण हाल ही में जीएसटी दर में की गई बड़ी कटौती है। यह कटौती व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए त्योहारी उपहार जैसी साबित हुई

‘भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’
खंडेलवाल ने कहा, सीएआईटी का एक राष्ट्रीय अभियान चल रहा है। इसका नाम है ‘भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’। इस अभियान के तहत इस दिवाली को ‘अपनी दिवाली – भारतीय दिवाली’ के रूप में मनाया गया।’ खंडेलवाल ने कहा कि हमेशा की तरह इस साल भी त्योहारों का सिलसिला नवरात्र से शुरू हुआ है। यह आगे भी जारी रहेगा। इसमें धनतेरस (18 अक्टूबर), नरक चतुर्दशी (19 अक्टूबर), दिवाली (20 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा (21 अक्टूबर) और भाई दूज (22 अक्टूबर) जैसे त्योहार शामिल हैं। इसके बाद छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) और तुलसी विवाह (2 नवंबर) तक यह सिलसिला चलेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में मदद करेगा। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हरवंश चावला ने कहा कि यह ‘यह त्योहारी सीजन’ऐतिहासिक होगा, जिसमें बिक्री के नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा, “जीएसटी दरों में कमी से आम आदमी की क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। जब क्रय शक्ति बढ़ती है तो खुदरा मुद्रास्फीति स्वतः कम हो जाती है। यह सरकार की ओर से एक बहुत बड़ा कदम है।”

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation