• Latest
  • Trending

कानपुर-लखनऊ का सफर 3 घंटे नहीं, सिर्फ 40 मिनट में होगा पूरा

October 27, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर-लखनऊ का सफर 3 घंटे नहीं, सिर्फ 40 मिनट में होगा पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। 63 किमी लंबा कानपुर एक्सप्रेसवे अगले 60 दिनों में तैयार हो जाएगा। 45 किमी लंबे ग्रीन फील्ड हिस्से का निर्माण तकरीबन पूरा है। इसी तरह लखनऊ में 18 किमी लंबे एलिवेटेड रूट का 98 प्रतिशत काम हो चुका है। अब सिर्फ स्कूटर इंडिया चौराहे के पास एचटी लाइन के टॉवर की शिफ्टिंग बाकी है। इसके बाद एलिवेटेड रूट को कानपुर रोड से कनेक्ट कर दिया। जाएगा। अभी लखनऊ से कानपुर की दूरी करीब 95 किमी है। इस रूट पर ट्रैफिक के कारण तीन घंटे में सफर पूरा होता है। एक्सप्रेसवे से यह सफर महज 40 मिनट में पूरा होगा।
जानकारी के मुताबिक, स्कूटर इंडिया के पास एचटी लाइन के दो टॉवर के कारण एलिवेटेड रूट को कानपुर रोड से कनेक्ट करने में दिक्कत आ रही थी। फिलहाल पावर कॉरपोरेशन एक टॉवर शिफ्ट कर है। अब दूसरा टॉवर भी शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके हटने के बाद एनएचएआई एलिवेटेड रूट को कानपुर रोड से कनेक्ट करेगा। एनएचएआई के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर कर्नल शरद सिंह ने बताया कि तकनीकी टीम जल्द मार्ग संकेतक, मार्ग प्रकाश, रिफ्लेक्टर, ब्लिंक सोलर लाइट, फेंसिंग समेत सभी मानकों की जांच कर रिपोर्ट देगी। उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक चलने लगेगा।
इंटरचेंज से उतरने लगे वाहन
लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन सीधे आजाद मार्ग चौराहा पर एनएच-27 पर बने इंटरचेंज पर उतर रहे हैं। कानपुर जाने वाले वाहनों के आजाद मार्ग से रास्ता बंद होने से वाहन चालक, गदनखेड़ा चौराहा से उन्नाव-लालंगज (रायबरेली) हाईवे पहुंचकर कोरारी के पास बनाए गए इंटरचेंज से होकर लखनऊ जा रहे हैं।
आईटी सिटी से किसान पथ तक बनेगा रोड
सुलतानपुर रोड और किसान पथ के बीच विकसित हो रही आईटी सिटी में सबसे पहले लैंड पूलिंग वाले किसानों को प्लॉट मिलेंगे। एलडीए वीसी ने योजना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग वाले किसानों को सेक्टर-5 में प्लॉट मिलेंगे। इसके लिए नवंबर के आखिर तक लॉटरी होगी। इसके साथ आईटी सिटी से किसान पथ तक पांच करोड़ से दो किमी लंबी रोड बनाई जाएगी। इसका टेंडर भी हो गया है।
खास ऑफर्स
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आईटी सिटी में लेआउट के मुताबिक ग्रिड सड़कों का निर्माण भी शुरू हो गया है। योजना के लिए मोहनलालगंज तहसील के बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा में जमीन ली जाएगी। योजना के लिए जमीन जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 117 भू-स्वामियों ने लैंड पूलिंग के तहत 550 बीघा से अधिक निःशुल्क जमीन देने के लिए आवेदन किया है। इसमें करीब 70 बीघे की एग्रीमेंट डीड भी हो गई है।
लैंड पूलिंग की व्यवस्था
एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि मौजूदा वक्त में लैंड पूलिंग के जरिए जमीन ली जा रही है। फिर अधिग्रहण की कार्रवाई तेज की जाएगी। अधिग्रहण शुरू होने पर लैंड पूलिंग के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में लैंड पूलिंग का लाभ उठाने के इच्छुक किसान जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। लैंड पूलिंग के तहत जमीन निःशुल्क देने पर योजना में इसके एक चौथाई बराबर का प्लॉट मिलेगा, जिसकी कीमत कई गुना अधिक होगी।

ये आंकड़े भी जानिए
2,660 एकड़ की योजना
0 सेक्टर होंगे आईटी सिटी में
10,000 प्लॉट विकसित किए जाएंगे
72 से 200 वर्ग मीटर के होंगे प्लॉट
200 एकड़ के ग्रीन बेल्ट में बनेगी गोल्फ सिटी
15 एकड़ की वॉटर बॉडी भी होगी
400 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया होगा
200 एकड़ कमर्शियल गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगा

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation