• Latest
  • Trending

डेमोग्राफिक मिशन से आबादी असंतुलन के मुद्दे को मिली नई धार

August 22, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डेमोग्राफिक मिशन से आबादी असंतुलन के मुद्दे को मिली नई धार

सशस्त्र बलों की रिपोर्ट में भी सीमाई इलाकों में अवैध मदरसे व डेमोग्राफी में बदलाव का उल्लेख

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा और आरएसएस अवैध घुसपैठ और डेमोग्राफी में बदलाव का मुद्दा लंबे समय से उठाते रहे हैं। अब स्वतंत्रता दिवस पर डेमोग्राफिक मिशन का ऐलान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को नई धार दे दी है। यह मुद्दा सुर्खियों में आता रहा। बीएसएफ और एसएसबी जैसे सशस्त्र बलों की आंतरिक रिपोर्ट में भी सीमाई इलाकों में अवैध मदरसे और इसकी आड़ में डेमोग्राफी में बदलाव का उल्लेख हो चुका है। बांग्लादेश से सटी सीमाओं के अलावा नेपाल सीमा पर भी इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्ट सुरक्षा खुफिया एजेंसियों ने समय-समय पर दी हैं। झारखंड में तो – यह प्रमुख चुनावी मुद्दा था। अब एसआईआर पर बहस के बीच बिहार में भी भाजपा इसे प्रमुख मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। डेमोग्राफी में बदलाव और आदिवासियों का जिक्र करते हुए सीमावर्ती इलाकों में मुस्लिम और हिंदू समुदाय की आबादी में हो रहे परिवर्तन पर जताई गई चिंता केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों में यह मुद्दा अहम बन चुका है।
राजनीतिक कारण नहीं
बीएसएफ के पूर्व एडीजी पीके मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस घोषणा के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं दिखता, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। सुरक्षा एजेंसियां इस विषय पर कई बार अपनी चिंता जता चुकी हैं। झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के अवैध रूप से बसने और शादी करने की खबरें आईं।
घुसपैठियों की वजह से हो रहा डेमोग्राफी में बदलाव
•झारखंड: साल 1951 में मुसलमानों की आबादी 8.9 प्रतिशत थी, जो 2011 में 14.5 प्रतिशत हो गई। संथाल परगना के छह जिलों, गोड्डा, देवधर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में मुस्लिम आबादी 9 से बढ़कर 23 प्रतिशत होने का दावा किया गया। कहा जाता है कि जहां ये आबादी बढ़ी, वे बांग्लादेश से घुसपैठ कर आए।
•बिहार : सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम आबादी लगभग 50 प्रतिशत है, जबकि किशनगंज में यह करीब 70 प्रतिशत है। भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां भी अवैध रूप से बांग्लादेशी मुस्लिम बस रहे हैं। 20 सितंबर 2024 को झारखंड की चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, एक बार झारखंड की हेमंत सरकार बदल दीजिए, फिर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी। इसके बाद, तीन नवंबर को भी उन्होंने अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया था।
•असम : भाजपा का दावा था कि राज्य में चार दशकों में मुस्लिम आबादी 11 प्रतिशत बढ़कर 34.22 प्रतिशत हो गई, जबकि हिंदू आबादी 11 प्रतिशत घटकर 61.46 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 34.22 प्रतिशत आबादी के साथ कैसे बन गया मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा समुदाय
प. बंगाल : आठ जिलों में हिंदू आबादी तीन प्रतिशत तक कम होने का दावा किया गया। मुर्शिदाबाद में मुसलमानों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है और हिंदू अल्पसंख्यक हैं। आरोप है कि बांग्लादेश से घुसपैठ कर आए मुसलमानों से यह स्थिति बनी।
•उत्तर प्रदेश : नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के बहराइच और आसपास के जिलों में भी मुस्लिम आबादी में वृद्धि को लेकर चिंता जताई जाती रही है। उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलाव के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष मुखर रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation