• Latest
  • Trending

सरकार ने शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी वर्कर और रसोइयों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात!

September 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकार ने शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी वर्कर और रसोइयों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात!

- विभागीय मंत्री और अधिकारियों ने मानदेय बढ़ोतरी पर दी सहमति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय बढ़ोतरी का एलान करते हुए कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की घोषणा की है।
सरकार के द्वारा यह फैसला राजधानी लखनऊ में आयोजित महिला एवं बाल विकास सेवा विभाग की अहम बैठक में लिया गया है। बैठक में विभागीय मंत्री और अधिकारियों ने मानदेय बढ़ोतरी पर अपनी सहमति दी है और आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी की है। सरकार की ओर से संकेत मिल रहे हैं की मानदेय बढ़ोतरी का औपचारिक आदेश दीपावली से पहले घोषित कर दिया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ी राहत मिलेगी।
शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा
फिलहाल वर्तमान समय में शिक्षामित्रों को ₹10,000 प्रतिमाह दिया जाता है लेकिन सरकार ने उनके मानदेय को बढ़ाकर ₹25,000 करने का फैसला किया है। यह घोषणा उन डेढ़ लाख से अधिक शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बरसों से शिक्षामित्र इस मानदेय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे; इसलिए शिक्षामित्र की मांगों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के मानदेय भी में बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लंबे समय से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रही थीं। उनकी मांगों को देखते हुए सरकार ने मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। राज्य सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इसका सीधा लाभ मिला है जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई है।
वर्तमान समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभी 7,500 प्रति महीने और सहायिकाएं 4,000 प्रति महीने के हिसाब से मानदेय पा रही हैं। वही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹3,300 वेतन मिलता है। माना जा रहा है कि सरकार उनके मानदेय में भी वृद्धि करेगी और यह वेतन क्रमंशा ₹10,000 ₹5,000 और ₹4,000 तक दिया जा सकता है।
रसोइयों व अनुदेशकों के लिए भी खुशखबरी
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों को अभी रुपए 2,000 प्रति महीना मिलता है रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ₹500 की बढ़ोतरी की जा सकती है वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अनुदेशकों को फिलहाल ₹9,000 महीना वेतन मिलता है जिसे बढ़ाकर सरकार ₹22,000 तक करने का विचार कर रही है।
दिवाली से पहले आ सकता है आदेश
सरकार की ओर से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लग रहा है कि मानदेय बढ़ोतरी का औपचारिक आदेश दिवाली से पहले लागू कर दिया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले अच्छा तोहफा मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation