• Latest
  • Trending

सितंबर से दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

August 15, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सितंबर से दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

- 180 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

भावनगर। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत के बाद अब पटरी पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी दौड़ती नजर आएगी। गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर में शुरू होगी। हालांकि, यह किस रूट पर चलेगी इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के भी जल्द शुरू होने की बात कही।
रेल मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के रेलवे के नेटवर्क में शामिल होने से लोगों को रेल यात्रा का एक नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि वंदे स्लीपर, वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के जरिये रेलवे का पूरा स्वरूप बदलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर साल करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि रेल यात्रियों को यात्रा के साथ-साथ जीवन जीने का नया अनुभव और तरीका मिले।
ट्रेन में होगी ये सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बोगियों को बीईएमएल ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी की तकनीक से तैयार किया है। इस ट्रेन को विशेष तौर पर रात की लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कुल 16 कोच की होगी। इसमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकेंड टियर, एसी थर्ड टियर के कोच होंगे। कुल 1,128 यात्रियों की क्षमता होगी। हर बर्थ पर रीडिंग लाइट और यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा होगी। सार्वजनिक उद्घोषणा की सुविधा के साथ विजुअल डिस्प्ले, सीटीसीवी कैमरे और डिजिटल सूचना पैनल भी होगा। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
रेल मंत्री ने दोहराया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी। इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है। इस अवसर पर रेल मंत्री ने भावनगर टर्मिनस से अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation