• Latest
  • Trending

कर्तव्य भवन से तय होगी राष्ट्र की दिशा : मोदी

August 9, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कर्तव्य भवन से तय होगी राष्ट्र की दिशा : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन- 03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके बाद शाम को एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि क्रांति का महीना अगस्त है और 15 अगस्त से पहले ये ऐतिहासिक अवसर, हम एक के बाद एक आधुनिक निर्माण से जुड़ी उपलब्धियों के साक्षी बन रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, नया रक्षा भवन, भारत मंडपम, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और अब कर्तव्य भवन- ये सिर्फ साधारण इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं। यहां विकसित भारत की नीतियां बनेंगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आने वाले समय में यहीं से राष्ट्र की दिशा तय होगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने बहुत विचार-विमर्श के बाद इस भवन को ‘कर्तव्य भवन’ नाम दिया। कर्तव्य पथ, कर्तव्य भवन नाम हमारे लोकतंत्र, संविधान के मूल मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, कर्तव्य शब्द भारतीय संस्कृति में केवल दायित्व तक सीमित नहीं है। यह हमारे देश के कर्म प्रधान स्वरूप के मूल में निवास करता है। इसलिए कर्तव्य सिर्फ इमारत का नाम भर नहीं है। ये करोड़ों देशवासियों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि है। कर्तव्य ही आरंभ है। हर जीवन में जोत जला दे वो इच्छा शक्ति है कर्तव्य। मां भारती की प्राण ऊर्जा का वाहक है कर्तव्य।
उन्होंने कहा, 21वीं सदी के भारत को आधुनिक सुविधाएं भी चाहिए। ऐसे भवन भी चाहिए जहां कर्मचारी सहज हों, फैसले तेज हों और सेवाएं सुगम हों। इसलिए कर्तव्य पथ के आस-पास कर्तव्य भवन जैसी एक विशाल इमारत तैयार की जा रही है।
ये पहला कर्तव्य भवन का निर्माण हुआ है। अभी कई भवनों का निर्माण हो रहा है। इससे ऑफिस नजदीक-नजदीक हो जाएंगे। कर्तव्य भवन में भी रूफ टॉप पर सोलर पैनल लगाया गया है।
कई मंत्रालय दिल्ली में 50
अलग-अलग स्थानों से संचालित
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, इन प्रशासनिक भवनों की कार्य-स्थितियां बहुत खराब थीं। भारत सरकार के कई मंत्रालय दिल्ली में 50 अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश मंत्रालय किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिन पर सालाना डेढ़ हजार करोड़ रुपये का खर्च आता है। यह राशि केंद्र सरकार सिर्फ किराया चुकाने में खर्च कर रही है। कई और कर्तव्य भवन भी बनाए जा रहे हैं।
देश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं
पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार एक हॉलिस्टिक विजन के साथ देश के निर्माण में जुटी है। आज देश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं है। देश में 30 हजार से ज्यादा पंचायत भवन बने हैं। गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाए गए हैं। देश में 300 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं। देश में 1300 से ज्यादा नए अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं। करीब 90 एयरपोर्ट भी नजर आते हैं। पीएम ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे से जुड़े हैं। जब कोई सरकार अपने कर्तव्यों को गंभीरता से पूरा करती है, वो गवर्नेंस में भी नजर आता है। पिछला एक दशक देश में गुड गवर्नेंस का दशक रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation