• Latest
  • Trending

कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई का खर्च नहीं बनेगा बोझ, टेंशन खत्म

July 11, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई का खर्च नहीं बनेगा बोझ, टेंशन खत्म

प्रदेश सरकार की प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को मंजूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11-12) की स्कॉलरशिप प्रारंभ कर दी है। इसका मतलब है कि सरकार आपकी पढ़ाई का खर्चा उठाने को तैयार है, यानी कि पैसे की टेंशन खत्म। यह स्कीम एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स यानी सभी के लिए है।
किसके लिए है ये स्कॉलरशिप?
अगर कोई छात्र एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग अथवा अल्पसंख्यक वर्ग से है और घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है तो ये मौका उनके लिए है। 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स प्री मैट्रिक के लिए और 11वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स तक के स्टूडेंट्स पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार फीस व पढ़ाई भत्ता भी देगी।
कब और कैसे करना है आवेदन?
– सबसे पहले 1 से 5 जुलाई 2025 तक स्कूलों ने अपना मास्टर डाटा पोर्टल पर अपडेट किया।
-उसके बाद 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।
– 18 से 21 नवंबर के बीच आप और आपका स्कूल फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
-10 दिसंबर तक स्कूल आपका फॉर्म वेरिफाई करेगा।
– 31 दिसंबर तक पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे लेकिन पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना पड़ेगा। बिना ओटीआर के फॉर्म नहीं चलेगा। तो सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्टर कर लें। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अगले साल डिटेल्स भरने की परेशानी नहीं उठानी होगी।
फॉर्म भरने से पहले ये चीजें तैयार रखें –
– हाई स्कूल और इंटर की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
– जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) nआय प्रमाण पत्र।
– निवास प्रमाण पत्र (ऑनलाइन वाला) n कोर्स की फीस डिटेल्स (नॉन-रिफंडेबल) nयूनिवर्सिटी/बोर्ड रजिस्ट्रेशन नंबर (पहले साल को छोड़कर)। n आधार कार्ड।
ध्यान रखें आधार कार्ड का नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख और जेंडर आपकी मार्कशीट से बिल्कुल मैच करना चाहिए। अगर कहीं गड़बड़ हुई, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
कैसे करें अप्लाई
1. वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
2. सबसे पहले ओटीआर करें-अपना नाम, आधार नंबर और बेसिक डिटेल्स डालें।
3. लॉगिन करके अप्लाई फॉर स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
4. फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट कर दें।
5. फॉर्म की कॉपी प्रिंट करके रख लें जो बाद में काम आएगी।
ये भी ध्यान रखें!
– जल्दी से फॉर्म भरें, 30 अक्टूबर 2025 के बाद डेडलाइन खत्म हो जाएगी।
-सारी डिटेल्स दो बार चेक करें,वरना करेक्शन का टाइम भी निकल सकता है।
– स्कूल से फॉलोअप करें ताकि फॉर्म वेरिफाई करने में देरी नहीं हो वरना पैसा अटक सकता है।
– अगर पहली बार फॉर्म भर रहे हैं तो धैर्य रखें और हर स्टेप ध्यान से पढ़ें। स्कूल या दोस्तों से मदद ले सकते हैं।
ये स्कॉलरशिप आपकी पढ़ाई का बोझ हल्का कर देगी और परिवार की टेंशन भी दूर कर देगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation