• Latest
  • Trending

314 किमी दूर उड़ते पाकिस्तानी विमान को मार गिराया वायुसेना के जांबाजों ने

August 29, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

314 किमी दूर उड़ते पाकिस्तानी विमान को मार गिराया वायुसेना के जांबाजों ने

- इस कामयाबी के लिए ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी को मिला वीर चक्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वो पल ऑपरेशन सिंदूर की टेंशन का चरम बिंदू था। इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की टीम ने जब पाकिस्तानी वायुसेना के अवाक्स को रडार पर लॉक किया तो उन्हें तुरंत समझ आ गया कि इस टारगेट को हिट करना कितना जरूरी है। अवाक्स यानी कि आसमान में पाकिस्तानी एयरफोर्स की ‘आंख’। इसके बाद अनिमेष पाटनी की टीम ने एस-400 से एक ऐसा शिकार किया जो मिलिट्री इतिहास में दर्ज हो गया। रडार, सिग्नल के कार्डिनेशन से इंडियन एयरफोर्स ने एस-400 से मिसाइल लॉन्च किया और अपनी लोकेशन से 314 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के आसमान में पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान को मार गिराया।
ये जमीन से आसमान में अब तक का सबसे लंबी दूरी का कामयाब हिट था। इसकी जानकारी एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुद बेंगलुरु में दी थी। इस कामयाबी के लिए ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी को सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित किया। वीर चक्र युद्ध के समय दिया जाने वाला भारत का तीसरा सबसे बड़ा बहादुरी का अवॉर्ड है। भारतीय वायुसेना के इस कामयाब फायरपावर शो ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तगड़ी चोट पहुंचाई और भारत पर मार करने की उसकी क्षमता ही खत्म हो गई। आखिर ऐसा कैसे हुआ?
क्या है अवाक्स और इसकी अहमियत
अवाक्स एक एडवांस हवाई निगरानी और कमांड सिस्टम है, जो किसी वायुसेना के लिए रडार-आधारित निगरानी और नियंत्रण का काम करता है। यह विशेष विमानों पर स्थापित होता है, जो लंबी दूरी तक हवाई, समुद्री और जमीनी गतिविधियों की निगरानी करता है। एयरबोर्न अवाक्स का अर्थ है ये सारी तकनीक ऐसे सैन्य विमान में होती है जो आसमान में गतिमान है।
अवाक्स में शक्तिशाली रडार, संचार उपकरण और डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम होते हैं, जो दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और अन्य खतरों का पता लगाते हैं। इसका महत्व इसकी वास्तविक समय की खुफिया जानकारी, कमांड और नियंत्रण क्षमता में है। यह वायुसेना को हवाई युद्ध, मिशन कार्डिनेशन और रणनीतिक फैसले लेने में मदद करता है। अवाक्स हवाई क्षेत्र की 360 डिग्री निगरानी देता है, जिससे लड़ाकू विमानों को मार्गदर्शन, खतरे की चेतावनी और लक्ष्य निर्धारण में सहायता मिलती है। इस तरह से जिस अवाक्स को ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी ने एस-400 की मदद से लॉक किया था वो भारतीय वायुसेना के जहाजों समेत अन्य मिलिट्री एसेट्स की निगरानी कर रहा था।
एस-400 रेजिमेंट के कमांडर हैं अनिमेष
ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 ‘ट्रायम्फ’ रेजिमेंट के कमांडर हैं। रेजिमेंट के दो अन्य अफसरों विंग कमांडर मिलिंद लोंधे और विंग कमांडर केशव शर्मा को उनकी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रपति ने तारीफ की है। इसके लिए राष्ट्रपति ने इन्हें ‘मेंशन-इन-डिस्पैच’ किया है। ‘मेंशन-इन-डिस्पैच’ भारतीय सशस्त्र बलों को असाधारण वीरता या सराहनीय सेवा प्रदर्शित करने के लिए दिया जाने वाला सम्मान है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation