• Latest
  • Trending

अयोध्या पर फैसला आस्था नहीं, साक्ष्यों व कानूनी सिद्धांतों के आधार पर हुआ

October 11, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या पर फैसला आस्था नहीं, साक्ष्यों व कानूनी सिद्धांतों के आधार पर हुआ

- कहा, लोग बिना पढ़े इंटरनेट मीडिया पर व्यक्त करते हैं राय

by Blitzindiamedia
October 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि अयोध्या मामले का फैसला आस्था के आधार पर नहीं, बल्कि साक्ष्यों और कानूनी सिद्धांतों के आधार पर हुआ था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विवादास्पद ढांचे के निर्माण संबंधी एक मीडिया पोर्टल को दिया गया उनका बयान गलत तरीके से समझा गया और इसी वजह से अयोध्या विवाद पर उनके विचारों की गलत व्याख्या हुई।
मुंबई में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में आलोचनाओं का जवाब देते हुए चंद्रचूड़ ने कहा, ”इंटरनेट मीडिया पर लोग जवाब के एक हिस्से को उठाकर दूसरे हिस्से से जोड़ देते हैं, जिससे संदर्भ पूरी तरह से बदल जाता है।
अधिकतर लोगों ने फैसला नहीं पढ़ा
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चंद्रचूड़ ने कहा कि अधिकतर लोगों ने फैसला नहीं पढ़ा है और बिना पढ़े ही इंटरनेट मीडिया पर राय व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा, ”यह फैसला 1,045 पृष्ठों का था क्योंकि केस रिकॉर्ड 30,000 पृष्ठों से अधिक का था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इतिहास में क्या हुआ था। ये तथ्य साक्ष्यों का हिस्सा थे जिन पर हमने उस मामले में विचार किया था।”
इंटरनेट पर न्यायिक स्वतंत्रता के दो आधार
जस्टिस चंद्रचूड़ उस पांच सदस्यीय पीठ का हिस्सा थे जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था। पूर्व सीजेआई ने यह भी कहा कि इंटरनेट मीडिया पर न्यायिक स्वतंत्रता के दो आधार हैं और आजकल लोग इसी तरह जजों का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”जब तक कोई जज हर मामले का फैसला किसी नेटिजन के दृष्टिकोण के अनुसार नहीं करता, तो उसे स्वतंत्र नहीं माना जाता। स्वतंत्रता को केवल सरकार के विरुद्ध फैसला करने के रूप में भी देखा जाता है। अगर आप एक मामले का फैसला सरकार के पक्ष में करते हैं, तो आपको सरकार समर्थक कहा जाता है।” चंद्रचूड़ ने उन मामलों के उदाहरण दिए जिनमें सरकार के विरुद्ध फैसले सुनाए गए, जिनमें चुनावी बांड मामला, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक दर्जा मामला और आधार का फैसला शामिल हैं।
न्यायिक तटस्थता के संवैधानिक
सिद्धांत का उल्लंघन
जब उनसे पूछा गया कि क्या इतने महत्वपूर्ण फैसले से पहले सार्वजनिक रूप से प्रार्थना करने की बात स्वीकार करना न्यायिक तटस्थता के संवैधानिक सिद्धांत का उल्लंघन है, तो चंद्रचूड़ ने कहा, ”जज प्रतिदिन संघर्ष के दौर से गुजरते हैं। मैं अपने काम में शांति और संतुलन लाने के लिए हर सुबह प्रार्थना या ध्यान करता हूं।”
उन्होंने बताया कि प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रतिदिन नवकार मंत्र का जाप किया और इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान एक दरगाह और गोवा की यात्राओं के दौरान एक चर्च सहित कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया। चंद्रचूड़ ने कहा, ”मेरी आस्था दूसरों को अलग तरह की आस्था रखने की गुंजाइश देती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation