• Latest
  • Trending

पीएम मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री की वार्ता के बाद हुआ एलान अब व्यापार लोकल करेंसी में

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री की वार्ता के बाद हुआ एलान अब व्यापार लोकल करेंसी में

मॉरीशस को देंगे 100 इलेक्टि्रक बसें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस जल्द ही स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू करेंगे। अब हम स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को सक्षम बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच वित्तीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अगला बड़ा कदम बताया।
पीएम मोदी ने नदेसर स्थित होटल ताज में अपने संसदीय क्षेत्र में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी की और मारीशस एवं भारत के अटूट सम्बंधों को एक परिवार का आध्यात्मिक मिलन कहा। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों पर द्विपक्षीय वार्ता की। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन, एक विशेष आर्थिक पैकेज और ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण तक सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धताएं व्यक्त कीं।
पीएम मोदी ने मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज के साथ-साथ कई परियोजनाओं की घोषणा की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ अपने संयुक्त प्रेस वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा कि यह पैकेज कोई सहायता नहीं है। यह हमारे साझा भविष्य में एक निवेश है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मॉरीशस दोनों स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पैकेज मॉरीशस की जरूरतों और प्राथमिकताओं का समर्थन करेगा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएगा। सरकार ने मॉरीशस में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान और अनुदान सह-ऋण (एलओसी) सहायता की भी घोषणा की। अनुदान सहायता में नए 500 बेड की क्षमता वाले सर शिवसागर रामगुलाम राष्ट्रीय अस्पताल का निर्माण, एक आयुष उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना, एक पशु चिकित्सा विद्यालय और पशु अस्पताल का विकास और हेलीकॉप्टरों का प्रावधान भी शामिल है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 215 मिलियन डॉलर है। भारत मॉरीशस को 100 इलेक्टि्रक बसें देगा जिनमें से 10 बसों की पहली खेप पहुंच भी गई है।
प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम ने पारिवारिक बंधनों की भावना को दोहराया और कहा कि उन्होंने और पीएम मोदी ने ‘महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श’ किया है एवं आपसी सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने इस स्थायी साझेदारी की प्रशंसा की।
अनुदान-सह-एलओसी सहायता के तहत, परियोजनाओं में एसएसआर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर का निर्माण, मोटरवे एम 4 का विकास, रिंग रोड चरण का विकास और चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (सीएचसीएल) द्वारा बंदरगाह उपकरणों का अधिग्रहण शामिल है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 440 मिलियन डॉलर है।
दोनों पक्षों ने मॉरीशस में बंदरगाह के पुनर्विकास और पुनर्गठन तथा चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र के विकास और निगरानी में सहायता प्रदान करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation