• Latest
  • Trending

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड 2025

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड 2025

मिस यूनिवर्स की थर्ड रनर-अप भी रही थीं, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 तक पहुंच सकीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

हैदराबाद। हैदराबाद। थाईलैंड की 21 साल की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का खिताब हासिल कर लिया है। 108 देशों की कंटेस्टेंट्स के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। भारत की नंदिनी गुप्ता बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टॉप-20 तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। वो टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं। हालांकि ‘मिस वर्ल्ड 2025’ में नंदिनी गुप्ता ने टॉप मॉडल का टाइटल हासिल किया है।

‘मिस वर्ल्ड 2024’ रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज ओपल सुचाता को पहनाया। मिस वर्ल्ड रनर-अप एथियोपिया की हासेट डेरेज रहीं। वहीं सेकेंड रनर-अप पोलैंड की माजा क्लाज्दा और थर्ड रनर-अप मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम रहीं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा- ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं।

टॉप- 20 तक पहुंचीं भारत की नंदिनी गुप्ता
कोटा की रहनेवालीं नंदिनी गुप्ता ने इस साल ‘मिस वर्ल्ड 2025’ में भारत को रीप्रेजेंट किया। उन्होंने टॉप मॉडल का टाइटल हासिल कर टॉप- 40 में जगह बनाई, जिसके बाद वो टॉप-20 में जगह बनाने में भी कामयाब रहीं, हालांकि टॉप-8 से बाहर हो गईं। फिनाले की कल्चरल सेरेमनी में नंदिनी गुप्ता शो स्टॉपर थीं।

सोनू सूद को मिला ‘वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन’ अवॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक कार्यों के लिए इस साल ‘मिस्टर वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा जैसे कई सेलेब्स फिनाले का हिस्सा रहे। ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडिस ने फिनाले में बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड के ज्यूरी मेंबर्स में भी शामिल थे। मिस वर्ल्ड बनीं ओपल सुचाता से सोनू सूद ने ही फाइनल क्वेश्चन पूछा था।

प्रधानमंत्री मोदी से मिल कर आभार जताना चाहती हैं ‘मिस वर्ल्ड’
मिस वर्ल्ड बनने के बाद थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मीडिया से बात की। उन्होंने विनिंग मोमेंट के अलावा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, साउथ सुपरस्टार प्रभास को लेकर बात की। ओपल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आभार भी व्यक्त करना चाहती हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मैं खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं। मैंने थाईलैंड के लिए पहला मिस वर्ल्ड ताज जीता है। मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा मौका और सम्मान की बात है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, जब ‘मिस वर्ल्ड’ के लिए मेरे नाम का एलान हुआ तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मेरा रिएक्शन ‘ओ माई गॉड’ था और मैंने अपने दोस्त को गले लगाया और रोई, लेकिन इसके अलावा ये एक गर्व का पल था। मैं जानती हूं कि मेरे देश के लोग इस ताज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस साल हमें बहुत उम्मीदें थीं और मुझे बहुत खुशी है कि हमने इसे जीत लिया है।
उन्होंने बताया कि मैं जब काफी यंग थी तो मेरा सपना डिप्लोमैट बनने का था। उस वक्त बहुत सारे लोग थे, जो मुझे कहते थे कि मैं ये नहीं कर पाऊंगी क्योंकि मैं एक महिला हूं। उनका कहना था कि महिला के लिए इस फील्ड में काम करना बहुत मुश्किल है। साथ ही मेरे पेरेंट्स इस फील्ड से नहीं हैं। मैंने उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया और मैंने खुद पर यकीन किया।

मुझे यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन में पढ़ाई करने का मौका मिला। ‘मिस वर्ल्ड’ ने बताया कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहूंगी। मैं उनसे मिलकर आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि उन्होंने हम सबको भारत में इतने शानदार एक्सपीरियंस का मौका दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation