• Latest
  • Trending

टीचर की अनूठी पहल, रिटायरमेंट पर गरीब लड़की की करवाई शादी

September 20, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टीचर की अनूठी पहल, रिटायरमेंट पर गरीब लड़की की करवाई शादी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के असंध क्षेत्र में सरकारी मैथ टीचर सतपाल बिसला ने अनूठी व अनुकरणीय पहल की। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट पर पार्टी करने के बजाय एक गरीब परिवार की बेटी के हाथ पीले कराए। नए जोड़े को गृहस्थी का सारा सामान दिया। बिसला ने कहा- रिटायरमेंट की पार्टी पर लाखों रुपए उड़ाने से अच्छा है, किसी का भला करना। वैसे भी बेटियां सबकी सांझी होती हैं।
सतपाल बिसला 31 अगस्त को रंगरूटीखेड़ा के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल से रिटायर हुए हैं। आमतौर पर सरकारी कर्मचारी की रिटायरमेंट पर भव्य विदाई पार्टी करने का चलन है। ऐसे आयोजनों पर लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। बिसला ने इससे हटकर समाज के सामने नई मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी ड्यूटी के आखिरी दिन कोई रिटायरमेंट पार्टी करने की बजाय एक परिवार की बेटी की शादी करवाई।
उनका कहना है कि वे अब स्कूल की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी हमेशा निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में वो समाज के ओर लोगों को भी जोड़ेंगे। उनके इस कदम से पूरे क्षेत्र में प्रेरणादायक संदेश गया और ग्रामीणों ने भी उनकी पहल की सराहना की।
30 साल तक पढ़ाया, अब निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
सतपाल बिसला जबाला गांव के रहने वाले हैं। वे 1995 में बतौर शिक्षक शिक्षा विभाग में भर्ती हुए। वो गणित पढ़ाते थे। करीब 30 साल तक नौकरी की। उनकी आखिरी पोस्टिंग गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रंगरूटीखेड़ा में रही। जहां से उनकी रिटायरमेंट हुई। उन्होंने रिटायरमेंट के दिन समाज के लिए विशेष योगदान करने का फैसला लिया।
रंगरूटीखेड़ा गांव में वाल्मीकि समाज में एक गरीब परिवार की बेटी किस्मत है। किस्मत की मां का पहले ही देहांत हो चुका था और परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। ऐसे में सतपाल बिसला ने निर्णय लिया कि वे अपनी रिटायरमेंट के दिन किस्मत की शादी करवाएंगे। परिवार ने पहले ही रिश्ता तय कर लिया था और शादी की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। स्कूल में विदाई के बाद वे सीधे किस्मत के घर पहुंचे, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसी दिन कैथल के फरल गांव से बारात जबाला गांव पहुंची। विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ शादी संपन्न हुई और बेटी किस्मत को विदा किया गया। सतपाल बिसला ने किस्मत को घर बसाने के लिए जरूरी सामान भी भेंट किया।

इसमें बेड, अलमारी, कुर्सी, मेज और अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल था। उनका कहना था कि लड़की को विदाई देते समय उसकी नई जिंदगी के लिए जरूरी सामान देना भी सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। यह तो शुरुआत है, भविष्य में और लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा, ताकि बेटियों की शादियां सामूहिक प्रयास से धूमधाम से की जा सकें।
पत्नी भी सरकारी लेक्चर दोनों बेटे वेटेरनरी डॉक्टर

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

सतपाल बिसला ने बताया कि यह कदम उन्होंने अकेले नहीं उठाया, बल्कि पूरे परिवार ने उनका साथ दिया। उनकी पत्नी केलो देवी जलमाना के सरकारी स्कूल में हिंदी विषय की लेक्चरर हैं। दोनों बेटे अमन व अंकित वेटेरनरी डॉक्टर हैं। अमन विवाहित है और अंकित अभी अविवाहित है। उन्होंने भी हर स्तर पर इस कार्य के लिए पूरा सहयोग किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation