• Latest
  • Trending

स्वदेशी ही देश का भविष्य, सभी को लेना होगा संकल्प : मोदी

August 9, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्वदेशी ही देश का भविष्य, सभी को लेना होगा संकल्प : मोदी

किसानों, लघु उद्यमियों और युवाओं का हित सबसे ऊपर, संकोच छोड़ साथ आएं सभी दल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसलिए उसे भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना होगा। उन्होंने स्वदेशी को देश का भविष्य बताते हुए कहा, हमें स्वदेशी का संकल्प लेना होगा।
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 2,200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। कोई राजनीतिक दल हो, नेता हो, उसे संकोच छोड़ आगे आना होगा। देशहित में देशवासियों में स्वदेशी के संकल्प का भाव जगाना होगा। हम उन्हीं वस्तुओं को खरीदें, जिन्हें बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा हो।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के लिए किसानों, लघु उद्योगों व युवाओं के हित सर्वोपरि हैं। सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। पर, नागरिक के रूप में हमारे भी कुछ दायित्व हैं। हम कुछ भी खरीदें, एक ही तराजू होना चाहिए कि वह वस्तु भारत के लोगों की मेहनत से बनी हो। देश की सच्ची सेवा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने में निहित है। पीएम का बयान और स्वदेशी का आह्वान ट्रंप के टैरिफ-वार का जवाब माना जा रहा है।
पाकिस्तान ने फिर पाप किया तो यूपी की
मिसाइलें तबाह कर देंगी
पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ब्रह्मोस मिसाइलें लखनऊ में बनेंगी। यूपी समेत देशभर में बने हथियार, सेनाओं की ताकत बनेंगे। पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगी। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम, स्वदेशी मिसाइलें व ड्रोन्स ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत संचित की है। ब्रह्मोस मिसाइलों की दहशत दुश्मन के भीतर भर गई है। पाकिस्तान में कहीं यूं ही ब्रह्मोस की आवाज आ जाए, तो नींद नहीं आती।
आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया
पीएम ने मंच से ही लोगों से पूछा कि क्या भारत की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें गर्व नहीं होता है। उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।
9.70 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी
सेवापुरी के बनौली गांव में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।
विपक्ष पर गरजे पीएम, क्या सिंदूर कभी मजाक हो सकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने के
लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है। उन्होंने कहा कि क्या सिंदूर कभी मजाक हो सकता है।
कांग्रेस ने हमारी बहनों के पवित्र चिह्न और हमारे सैनिकों की वीरता का अपमान करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिले दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए उसके साथ रो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सांसद प्रणीति शिंदे की तमाशा वाली टिप्पणी के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, कांग्रेस लगातार हमारी सेनाओं के पराक्रम का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने हमारी सेनाओं के पराक्रम और बहनों के सिंदूर को तमाशा कहने का साहस किया, यह बेशर्मी है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की इस राजनीति में समाजवादी पार्टी भी कम नहीं है। उनके नेता संसद में सवाल कर रहे थे कि पहलगाम के आतंकवादी इसी दिन क्यों मारे गए। पीएम ने कहा कि यह वही लोग हैं जो यूपी में सत्ता में रहते हुए आतंकवादियों को क्लीन चिट दे देते थे। अब जब आतंकवादी मारे जा रहे हैं तो ये परेशान हैं। इन्हें ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने से दिक्कत है।
अब बनारस में भी होगी रोबोटिक सर्जरी
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी यूनिट खुलने, रेडिएशन व सीटी स्कैन मशीन मिलने से मरीजों को राहत होगी। मोदी ने 73.30 करोड़ की लागत से सुविधाओं का उद्घाटन किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation