कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम बने शुभेंदु अधिकारी का मुंबई दौरे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सर्वेसर्वा मुकेश अंबानी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बांग्लादेश बॉर्डर को सिक्योर करने के अब राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। उनके मुंबई दौरे का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश को आकर्षित किए जाए। जब शुभेंदु अधिकारी मुकेश अंबानी से मिले तो इस मौके पर उनके बेटे अनंत अंबानी भी मौजूद रहे।
शुभेंदु अधिकारी ने मई में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला था। उन्होंने अपने पहले 100 दिन के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए थे। राज्य सरकार अब बंगाल में निवेश को बढ़ाना चाहती है।
दूसरी तरफ बंगाल में उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने पश्िचम बंगाल भाजपा प्रमुख समिक भट्टाचार्य से मुलाकात कर विभिन्न पहलुओं पर बात की।
समस्तीपुर के सौरव ने बढ़ाई बिहार की शान














