• Latest
  • Trending

कैंसर पर ‘स्ट्राइक’ के लिए उमड़ पड़े मददगार

May 23, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कैंसर पर ‘स्ट्राइक’ के लिए उमड़ पड़े मददगार

और तेज होगी बीपीएमएस की कैंसर उन्मूलन मुहिम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भिवानी परिवार मैत्री संघ के कैंसर केयर ग्रुप द्वारा रोहिणी में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘कैंसर के योद्धा’ में कैंसर पर ‘स्ट्राइक’ और जरूरतमंद कैंसर रोगियों के लिए दानवीर इस तरह उमड़े कि मिसाल बन गए। हर जरूरतमंद मरीज आर्थिक मदद देने के लिए कैंसर केयर ग्रुप ने जैसे ही अपील की, देखते ही देखते गरीब मरीजों के मददगारों का तांता लग गया। सौ से अधिक मरीजों की सहायता करने वाली ‘मददगार सेना’ खड़ी हो गई। एक उद्योगपति ने अकेले ही 50 मरीजों की मदद की घोषणा की। इस घोषणा पर बहुत देर तक जोरदार तालियां बजती रहीं।

उल्लेखनीय है कि कैंसर के हर जरूरतमंद मरीज को बीपीएमएस के कैंसर केयर ग्रुप की ओर से 50 हजार रुपये की नकद सहायता अस्पताल के माध्यम से दी जाती है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

‘कैंसर के योद्धा’ कार्यक्रम के दौरान कैंसर केयर ग्रुप की ओर से 14500 रुपये के प्रिवेंटिव चेकअप कूपन भी निःशुल्क वितरित किए गए।
कैंसर केयर ग्रुप की सचिव मीनाक्षी गर्ग ने बताया कि राजीव गांधी कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुभवी चिकित्सकों ने कार्यक्रम में अपनी प्रेजेंटेशन और संबोधन से कैंसर के इलाज व बीमारी बचाव के लिए अनेक अहम उपाय बताए। बीमारी से डरना नहीं, उसे मार भगाना है। मरीज और उनके परिजन ‘पैनिक’ न हों। चिकित्सकों का यह संदेश भी था-‘आलवेज थिंक पाजिटिव, बी पाजिटिव’। बीमारी और उपचार के दौरान स्वयं को ‘बेचारा सिंड्रोम’ से बचा कर रखें। चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर का अटैक होते ही रोगी तीन तरह के ‘ट्रामा’ की चपेट में आ जाता है-फिजिकल , मेंटल और फाइनेंशियल ट्रामा। ट्रामा की स्थिति को टालने का काम चिकित्सकों, परिजनों और मददगारों का है।

कैंसर के खिलाफ जंग में सहयोग देने वालों का कार्यक्रम में भव्य अभिनंदन किया गया। मीनाक्षी गर्ग ने घोषणा की कि कैंसर के खिलाफ मुहिम को उनकी संस्था और तेज करने जा रही है। इस साल और अधिक मरीजों को आर्थिक मदद देने का लक्ष्य रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि कैंसर केयर ग्रुप में सचिव मीनाक्षी गर्ग के साथ महेंद्र तायल, रविन्द्र कनोडिया,नीलमणि राजू चांदगोठिया (गीता प्रेस गोरखपुर), विपिन भगेरिया व अन्य शामिल हैं।

हास्य कवि सम्मेलन भी
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हास्य कवि सम्मेलन का था । भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन, खाकी के साथ काव्य के कैनवास के चमकते सितारे राजेन्द्र कलकल (एसीपी, दिल्ली पुलिस हैडक्वार्टर), हास्य कविता व मिमिक्री के ख्याति प्राप्त हस्ताक्षर दीपक सैनी, अपनी काव्य प्रतिभा से श्रोताओं को भावनाओं में बहा कर ले जाने वाली जानी मानी

कवयित्री बलजीत कौर और पुलिस अधिकारी प्रभांशु ने संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर किया, हास्य रस में डुबोया और राष्ट्र प्रेम व सनातन भारत की भावना से सराबोर किया।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक करनैल सिंह ने घोषणा की कि भिवानी परिवार मैत्री संघ की मांग पर मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग और तीमारदारों के वास्ते धर्मशाला के लिए जमीन की व्यवस्था छह माह में करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमोद माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, डीएस नेगी (सीईओ), डा.एसके रावल, डा. एके दीवान, डा. दिनेश भुरानी, डा. संदीप, डा.नरेंद्र अग्रवाल, डा. पंकज गोयल, डा. अंजलि के पाहुजा, डा. पीके झा, डा. विश्वाक चंधर, सुषमा कौशल, व्यवसायी सचिन जैन, सुनीति जैन, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कैंसर केयर ग्रुप का सफर
– 2018 में छह पेशेंट्स के साथ महेंद्र तायल, मीनाक्षी गर्ग व अन्य ने डा. दिनेश पुरानी के नेतृत्व में कैंसर के खिलाफ जंग की शुरुआत हुई।
-अब तक 43 कैंप आयोजित हो चुके
-हर साल 70 से कैंसर अधिक मरीजों का राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में इलाज
– अब तक 600 से अधिक मरीजों की आर्थिक मदद की गई
– एक हजार से अधिक मरीजों को राजीव गांधी अस्पताल में दिखाया गया।
– 250 बच्चों को एचपीवी वैक्सीन दिलाई गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation