• Latest
  • Trending

भारत को समर्थन

July 11, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को समर्थन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0
दीपक द्विवेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी ने शिखर सम्मेलन का ध्यान वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित कर दिया। ब्रिक्स नेताओं द्वारा अपनाए गए ‘रियो डी जेनेरियो घोषणापत्र’ में भारत की प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया जिसमें बॉर्डर पार आतंकवाद पर तीखा संदेश दिया गया।

वैश्विक स्तर पर हाल ही में दो अहम सम्मेलन हुए। दोनों ही सम्मेलनों में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख को भरपूर समर्थन मिला। इसी माह के पहले सप्ताह में ब्राजील में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत एक सशक्त आवाज के रूप में उभरा। भारत ने आतंकवाद की निंदा की और ग्लोबल गवर्नेंस से जुड़े सुधारों पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी ने शिखर सम्मेलन का ध्यान वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित कर दिया। ब्रिक्स नेताओं द्वारा अपनाए गए ‘रियो डी जेनेरियो घोषणापत्र’ में भारत की प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया जिसमें बॉर्डर पार आतंकवाद पर तीखा संदेश दिया गया और चीन के रुख में विरोधाभास को उजागर किया गया। इस शिखर सम्मेलन का विषय था ‘समावेशी और सतत शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना’, जिसमें भारत के दृढ़ संकल्प की झलक सभी सत्रों में देखने को मिली। ‘शांति और सुरक्षा’ पर सत्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने इसे ‘मानवता पर हमला’ बताया। ब्रिक्स के घोषणापत्र में भी इस बात को दोहराया गया है, जिसमें हमले की ‘कड़े शब्दों में’ निंदा की गई है और आतंकवाद का मुकाबला करने में दोहरे मानकों को खारिज किया गया है। इसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादियों और उन्हें वित्तपोषित करने या शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान भी किया गया है जिसमें किसी भी देश का नाम तो नहीं लिया गया किंतु सीमा पार आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया है।
इसके अलावा अभी पिछले दिनों अमेरिका में क्वाड देशों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहली बैठक थी। पहलगाम आतंकी हमले पर क्वाड के सदस्य देशों का संयुक्त बयान भारत की आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की कोशिशों को मजबूती देता है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) के सम्मेलन में संयुक्त बयान जारी नहीं हो सका था। उसे देखते हुए क्वाड का यह बयान भारत के लिए निश्चित रूप से कूटनीतिक जीत और पाकिस्तान के लिए झटका कहा जाएगा। मीटिंग के पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आशा व्यक्त की थी कि आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को क्वाड के सदस्य देश समझेंगे। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाये जाने की अपील की थी और संयुक्त बयान इसी भावना को दर्शाता है।
हालांकि क्वाड के साझा बयान में भले ही पाकिस्तान का नाम सीधे न हो पर सीधा संदेश उसी के लिए है। भारत पहले ही सारे सबूत सामने रख चुका है, जो बताते हैं कि पहलगाम के पीछे पाकिस्तान का हाथ था और वहीं से आतंकी आए। अब बयान में साजिशकर्ताओं, हमलावरों और फंडिंग करने वालों को सजा दिलाने की मांग की गई है साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से आह्वान किया गया है कि वे जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मिलकर काम करें। इससे भारत का पक्ष मजबूत होता है। वैसे क्वाड का एक सदस्य देश अमेरिका भी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान और बाद में भी वॉशिंगटन ने मामले को जिस तरह लिया था, उससे भारत में सही संदेश नहीं गया। ट्रंप प्रशासन के रुख ने भारत का सिर्फ हैरान ही किया था। उसने नई दिल्ली और इस्लामाबाद को एक ही तराजू में रखकर बात की थी।
अब चूंकि बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी सहमति है, इसलिए समझा जा सकता है कि अमेरिका का रुख अब बदल गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ-साथ पड़ोसी चीन की भूमिका और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के करीबी तुर्किये ने भी भारत की चिंता में इजाफा किया था। खासकर, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जिस तरह की सहायता चीन और तुर्किये ने पाकिस्तान को दी, उससे यह बात साफ है कि भारत का असली शत्रु सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं है।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation