• Latest
  • Trending

‘घर नहीं, देश संभालूंगी’ की बात पर टूटा रिश्ता

June 2, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘घर नहीं, देश संभालूंगी’ की बात पर टूटा रिश्ता

बच्चे को गोद में लेकर की तैयारी, आज हैं एएमओ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। कहते हैं कि एक मां जब अपने सपनों के लिए लड़ती है, तो वह सिर्फ अपनी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की तकदीर बदल देती है। राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर सुनीता जाट ने भी कुछ ऐसा ही किया है। सुनीता ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया। पिता के निधन, रिश्ता टूटने, तनाव और बच्चे की जिम्मेदारी के बीच अपने सपनों को जिंदा रखा। बच्चे को गोद में लेकर तैयारी करके उन्होंने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा क्रैक की। आज वह आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (एएमओ) हैं। इस सक्सेस स्टोरी में जानते हैं सुनीता का हिम्मतभरा सफर, जो दूसरों को आगे बढ़ने का हौंसला देता है

सीमित सुविधाओं के बीच गांव की बेटी ने देखे बड़े सपने

सुनीता जाट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के छोटे से गांव सुवाणा में पली-बढ़ीं। उन्होंने मीडिया के सामने अपना संघर्षभरा सफर बयां किया। सुनीता ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा। गांव में लड़कियों की पढ़ाई को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन सुनीता ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। सीमित सुविधाओं के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी। उनके पिता ने भी समाज की बातों को नजरअंदाज कर बेटी का साथ दिया और आगे बढ़ने का हौसला दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

एआईपीएमटी परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर मेडिकल काॅलेज में एडमिशन

12वीं पूरी करने के बाद सुनीता ने मेडिकल की तैयारी करने का फैसला लिया। गांव में इसके लिए सही माहौल नहीं था, इसलिए उन्होंने कोटा जाकर पढ़ाई करने की इच्छा जताई। पिता ने बिना किसी डर के बेटी को कोचिंग के लिए भेजा। लगातार मेहनत के दम पर सुनीता ने एआईपीएमटी परीक्षा में 27 रैंक हासिल की और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि थी।

एमबीबीएस की पढ़ाई, पिता की मौत के बाद झेला तनाव

वह बताती हैं कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन परीक्षा से पहले पिता की मौत हो गई थी। इस घटना ने सुनीता को अंदर से तोड़ दिया। वे लंबे समय तक मानसिक तनाव में रहीं। इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान उनकी शादी हो गई थी और कठिन हालातों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और मेडिकल पीजी परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर अपनी मेहनत साबित की।

जारी रखी यूपीएससी की तैयारी

शादी के बाद सुनीता को उम्मीद थी कि उन्हें पढ़ाई और नौकरी में सहयोग मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपना सपना पूरा करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कहा कि मैं घर नहीं बल्कि देश संभालना और अपने मम्मी-पापा का सपना पूरा करना है। उन्होंने काम करने और यूपीएससी की तैयारी जारी रखने की बात कही तो उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद अपने घर रहने लगीं और बच्चे की जिम्मेदारी के बीच भी अपने सपनों को जिंदा रखा। समाज के तानों और मुश्किल हालातों के बावजूद उनका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर रहा।

बच्चे को संभालते-संभालते की थी तैयारी

सिंगल मदर होने के साथ-साथ कोर्ट के चक्कर और पढ़ाई का दबाव संभालना आसान नहीं था। उन्होंने अपने बच्चे को गोद में संभालते हुए तैयारी की थी। इस दौरान उनकी मां का पूरा साथ मिला। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सुनीता ने यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की थी। आज वह आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (एओ) बनकर लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation