• Latest
  • Trending
Suicide cases have decreased but every 43 seconds a person is losing the battle of life

आत्महत्या के मामले घटे लेकिन हर 43 सेकेंड में एक व्यक्ति हार रहा जिंदगी की जंग

February 28, 2025
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आत्महत्या के मामले घटे लेकिन हर 43 सेकेंड में एक व्यक्ति हार रहा जिंदगी की जंग

-'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' में प्रकाशित अध्ययन में दावा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
Suicide cases have decreased but every 43 seconds a person is losing the battle of life
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत सहित पूरी दुनिया में आत्महत्या के मामलों में कमी आई है, लेकिन अब भी हर 43 सेकंड में एक व्यक्ति जिंदगी की जंग हार रहा है। पुरुषों के आत्महत्या करने की दर अधिक है, भारत में महिलाओं के मुकाबले 1.5 गुना अधिक पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं। ‘द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ’ में प्रकाशित अध्ययन में यह दावा किया गया है।

तीस सालों में 31 फीसदी घटी आत्महत्या की दर
राहत की बात यह है कि भारत में आत्महत्या से होने वाली मौतों की दर 1990 से 2021 के बीच 31.5% कम हुई है। 1990 में भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 18.9 लोग आत्महत्या कर रहे थे, जबकि 2021 में यह संख्या घटकर 13 हो गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

जागरूकता से घटे आंकड़े
शोधकर्ताओं ने पाया कि आत्महत्या की रोकथाम में सबसे बड़ी वजह लोगों की जागरूकता, समय पर हस्तक्षेप और सहायता प्रणालियां थीं। हेल्पलाइन और मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श देनेवाले प्लेटफॉर्म अब बड़ी संख्या में हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार पारिवारिक स्थिरता, सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देना और हानिकारक सांस्कृतिक प्रथाओं पर ध्यान देने से मौतों की दर में कमी आई है।

हर चार मिनट में 10 कोशिश
महिलाओं की तुलना में दुनियाभर में पुरुषों में आत्महत्या से मरने की संभावना दोगुनी से अधिक थी। शोधकर्ताओं के अनुसार, हर मिनट, चार पुरुषों और छह महिलाओं को आत्महत्या के प्रयासों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से तीन गुना अधिक है।

पिछले तीन दशकों में दुनिया भर में आत्महत्या से मौतों में लगभग 40% की गिरावट आई है। सबसे बड़ी गिरावट चीन में दर्ज की गई, वहीं दूसरी तरफ कई देशों में आत्महत्या की दरें बढ़ी हैं। मध्य लैटिन अमेरिका में सबसे अधिक 39% की वृद्धि हुई, जिसमें मैक्सिको में महिला आत्महत्या की दर 123 फीसदी बढ़ी है। एंडियन लैटिन अमेरिका में 13% की वृद्धि हुई है। अधिक आय वाले उत्तरी अमेरिका में 7 फीसदी आत्महत्या की दरें बढ़ी हैं। आत्महत्या से सबसे अधिक मृत्यु दर पूर्वी यूरोप, दक्षिणी उप-सहारा अफ्रीका और मध्य उप-सहारा अफ्रीका में थी। पुरुषों के लिए आत्महत्या मौतों का 19वां प्रमुख कारण था। दक्षिण एशिया में महिलाओं के आत्महत्या की दर सबसे अधिक थी। पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि हिंसा, यौन उत्पीड़न और बचपन के आघात के शिकार लोगों में आत्महत्या का जोखिम अधिक होता है।

प्रमुख देशों में आत्महत्या से मौतें
पुरुष 5,19,000
महिला 2,27,000
भारत : पुरुष 114000 महिला 74900
बांग्लादेश : पुरुष 4200 महिला 1850
पाकिस्तान : पुरुष 10200 महिला 3510
चीन : पुरुष 77500 महिला 53000
कनाडा : पुरुष 3590 महिला 1100
यूएसए : पुरुष 39400 महिला 11300
जापान : पुरुष 15700 महिला 6630
रूस : पुरुष 28200 महिला 6700
यूक्रेन : पुरुष 8260 महिला 1720
यूके : पुरुष 4390 महिला 1360

1990 से 2021 के बीच खुदकुशी से मौतों की दर
प्रति एक लाख आबादी पर मौतें
दुनिया
1990 – 15
2021 – 9.0
भारत
1990 – 19
2021 – 13
बांग्लादेश
1990 – 8.0
2021 – 4
चीन
1990 – 22
2021 – 7.0
अमेरिका
1990 – 12
2021 – 13

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation