• Latest
  • Trending
Sports courts will be built under 3 flyovers in Thane.

ठाणे में 3 फ्लाइओवर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स कोर्ट

August 17, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ठाणे में 3 फ्लाइओवर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स कोर्ट

- खेल सकेंगे बैडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल, स्केटिंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in महाराष्ट्र
0
Sports courts will be built under 3 flyovers in Thane.
ब्लिट्ज ब्यूरो

पुणे। बच्चों और युवाओं के खेलने के लिए ठाणे में मैदान उपलब्ध नहीं हैं। मैदान के लिए आरक्षित तमाम भूखंडों पर अवैध निर्माण हो गया है। खेल प्रेमी, पर्यावरणविद और सामाजिक संगठन कई बार मनपा प्रशासन से भूखंडों पर से अवैध निर्माणों को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली है। अब ठाणे मनपा फ्लाइओवर के नीचे की जगह को खेलने के लिए उपलब्ध कराने वाली है।

फ्लाइओवर की नीचे की जगह का उपयोग या तो कबाड़ रखने के लिए होता है या वहां अवैध पार्किंग होती है। ऐसे में मनपा प्रशासन ने फ्लाइओवर के नीचे की जगह का उपयोग खेलों के लिए करने का निर्णय लिया है। यहां बैडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल, स्केटिंग आदि खेलों के लिए लोग आ सकते हैं। शहर के तीन हात नाका, नितिन कंपनी जंक्शन, कैडबरी जंक्शन और माजीवाडा गोल्डन डाइज नाका फ्लाइओवर के नीचे ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

दोबारा टेंडर निकाला गया
मनपा ने इसके लिए टेंडर निकाला था। इसका लाभ नहीं मिला, तो दोबारा टेंडर निकाला गया। इस कार्य पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दुर्घटना की आशंका
ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित फ्लाइओवर के नीचे खेलकूद शुरू करने से स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स के अलावा अन्य खिलाड़ी भी आएंगे। हाइवे पर चारों तरफ वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में, यहां आने वाले खिलाड़ियों पर खतरा बना रहेगा। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने इसका विरोध किया है। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी खिलाड़ियों के लिए नुकसानदेह रहेगा।

आर्थिक दंड के बाद भी कुछ नहीं बदला
दिनों-दिन प्रदूषित हो रही हवा के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शहर में ऑक्सीजन पॉर्क बनाने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन मैदानों की दुर्दशा को लेकर मनपा प्रशासन का रवैया ठीक नहीं हो रहा है। ठाणे शहर के वर्तक नगर स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास सेक्टर-4 में प्ले ग्राउंड के लिए आरक्षित जगह पर हुए अतिक्रमण को हटाने और कंपाउंड वॉल बनाने की मांग को लेकर ठाणे सिटिजन फोरम के अध्यक्ष कैसबर ऑगस्टीन 2018 से लड़ाई लड़ रहे हैं।

लगा था 10 हजार का आर्थिक दंड
उन्होंने बताया कि शहर में 104 मैदान खेलकूद के लिए आरक्षित हैं, लेकिन मनपा के लचीले रवैये से ज्यादातर पर अवैध निर्माण हो गया है। आरक्षित जगह के मामले में लापरवाही बरतने और कंपाउंड वॉल बनाने में असमर्थ रहने के आरोप में मानवाधिकार आयोग ने महानगर पालिका आयुक्त पर जून 2023 में 10 हजार का आर्थिक दंड लगाया था।

नहीं हटा अतिक्रमण
बावजूद इसके मनपा अतिक्रमण नहीं हटा पाई है और न ही कंपाउंड वॉल बन पाई है।
मैदान को लेकर स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने कई बार प्रदर्शन किए हैं। भूखंड को समतल कर कंपाउंड वॉल के निर्माण के लिए बच्चों ने पिगी बैंक में जमा 15,375 रुपये भी मनपा को दान देने की बात कही थी और औरतों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation