• Latest
  • Trending
विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

August 10, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।आईआईटी से पढ़ाई के बाद लाइफ सेट मानी जाती है लेकिन यहां तक पहुंचना भी कई छात्रों का सपना रहा है। आईआईटी से पढ़ाई के बाद कुछ छात्र प्रोग्रामिंग सीखकर एप बनाना चाहते हैं, तो कुछ बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी करने का सपना देखते हैं लेकिन स्पातिका प्रसाद की कहानी अलग है। ये वो शख्सियत हैं, जिन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 मिशन के लिए ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित करने में योगदान दिया, जिसने रॉकेट लॉन्च मिशन में अहम भूमिका निभाई। अब वो एक नए सफर में निकल चुकी हैं, जो विदेश में जाकर पूरा होगा। इन दिनों इनकी कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

आईआईटी मद्रास से स्पेस मिशन तक

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

स्पातिका प्रसाद ने स्काईरूट एयरोस्पेस में एम्बेडेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हुए विक्रम-1 मिशन के लिए अहम सॉफ्टवेयर विकसित करने में योगदान दिया। विक्रम-1 भारत का पहला निजी (प्राइवेट) ऑर्बिटल रॉकेट मिशन है। हालांकि उनका काम पर्दे के पीछे था, लेकिन मिशन को सफल बनाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। मीडिया ने आईआईटी मद्रास बीएस प्रोग्राम्स के हवाले से बताया कि स्पातिका प्रसाद ने रॉकेट के लिए फ्लाइट सीक्वेंस सॉफ्टवेयर, प्री-लॉन्च ग्राउंड चेक सॉफ्टवेयर और ऑनबोर्ड-इन-द-लूप सिमुलेशन सिस्टम विकसित करने के साथ उनकी टेस्टिंग का काम किया। ये सभी सिस्टम लॉन्च से पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि रॉकेट उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है।

जब विक्रम-1 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी, तो यह स्पातिका के लिए सिर्फ एक सफल मिशन नहीं था, बल्कि उनकी मेहनत, तकनीकी कौशल और सपनों की बड़ी उपलब्धि भी थी।

स्काईरूट एयरोस्पेस में काम करने के साथ-साथ स्पातिका ने आईआईटी मद्रास के बीएस प्रोग्राम की पढ़ाई भी पूरी की। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस और विश्लेषणात्मक सोच जैसे विषयों में अपनी समझ को और मजबूत किया।

स्पातिका की यह जर्नी बताती है कि आज के दौर में इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग यानी एक से अधिक विषयों की पढ़ाई एयरोस्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे उभरते क्षेत्रों में सफलता के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती जा रही है।

नीदरलैंड्स में करेंगी मास्टर्स की पढ़ाई
अब स्पातिका प्रसाद अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें नीदरलैंड्स की आइंडहोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिला मिल गया है। वह वहां अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत करेंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation