• Latest
  • Trending

द. अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन

June 20, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

द. अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन

कप्तान बावुमा, बैटर मार्करम व पेसर रबाडा रहे जीत के हीरो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। इंग्लैंड में लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी 2025) का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी खिताब अपने नाम किया है, वहीं, ऑस्ट्रेलिया को आखिरकार 15 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। आंकड़ों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में सबसे सफल टीम मानी जाती है, जिसने अब तक आईसीसी के तहत 10 बड़े खिताब जीते हैं जिसमें 6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 टेस्ट चैंपियनशिप खिताब शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने ‘चोकर्स’ का दाग आखिरकार हटाकर ‘वर्ल्ड चैंपियन’ का टैग हासिल कर लिया। उसने तीनों फॉर्मेट में 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ द लॉर्ड्स में फाइनल में पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा, बैटर एडन मार्करम और पेसर कगिसो रबाडा ने ऐतिहासिक जीत की इबारत लिखी।
1991 में 22 साल बैन के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले साउथ अफ्रीका ने इससे पहले तीनों फॉर्मेट के अलग-अलग वर्ल्ड कप में 1 फाइनल और 7 सेमीफाइनल गंवाए थे। डब्ल्यूटीसी से पहले टीम की इकलौती आईसीसी ट्रॉफी 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आई थी। इस टूर्नामेंट में भी टीम ने 5 सेमीफाइनल गंवा दिए। 27 साल तक लगातार हार के बाद साउथ अफ्रीका को अब जाकर आईसीसी टूर्नामेंट जीतने की खुशी मिली।
एडेन मार्करम की शानदार 136 रनों की पारी और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी ने प्रोटियाज को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रनों पर खत्म हुई, जिससे दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला।
चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेयान रिकेल्टन केवल छह रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने, जबकि वियान मुल्डर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 70 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद मार्करम और बावुमा ने पारी को संभाला। दोनों ने 250 गेंदों में 147 रनों की साझेदारी की, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 213 रनों से शुरुआत की। बावुमा 66 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स आठ रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। मार्करम ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन 136 रन (207 गेंद, 14 चौके) बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। अंत में डेविड बेडिंघम (21) और काइल वेरेने (4) ने नाबाद रहकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। दक्षिण अफ्रीका ने 83.4 ओवर में पांच विकेट पर 285 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने मैच में धारदार गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट चटकाए। मार्करम को 136 रनों की धमाकेदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी जीतने वाली तीसरी टीम बनी, इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब जीता था।

विजेता द. अफ्रीका को मिले ₹31 करोड़
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका को $3.6 मिलियन (लगभग ₹31.05 करोड़) की पुरस्कार राशि भी मिली। उपविजेता ऑस्ट्रेलिया को $2.16 मिलियन (लगभग ₹18.63 करोड़) मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भारत को ₹12.42 करोड़ का पुरस्कार मिला। टेबल में सबसे नीचे रहे पाकिस्तानी टीम को 4.14 करोड़ रुपये ही मिले। यह बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से भी कम है।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation