• Latest
  • Trending
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी के पानी बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता

बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी के पानी बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता

September 21, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी के पानी बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता

अमित शाह की पहल से 26 साल पुराना विवाद खत्म

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in East
0
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी के पानी बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 26 साल से चल रहे विवाद को खत्म करते हुए दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता करा दिया है। यहां अमित शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हाफिज उल हसन के अलावा दोनों राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। सीएम सम्राट चौधरी ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है। इसके तहत सोन नदी के 7.75 एमएएफ पानी में से 5.75 एमएएफ बिहार और 2.0 एमएएफ झारखंड को मिलेगा।

साल 2000 में बिहार के बंटवारे से झारखंड अलग राज्य बना था लेकिन सोन नदी के पानी बंटवारे पर दोनों राज्यों में औपचारिक तौर पर कोई स्पष्ट फार्मूला नहीं बन पाया। झारखंड 1973 के पुराने समझौते के आधार पर अपनी हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। इस वजह से दोनों राज्यों के बीच 26 सालों से गतिरोध बना हुआ था। तय हुए फॉर्मूले के मुताबिक कुल 7.75 एमएएफ पानी में से बिहार को 5.75 एमएएफ और झारखंड को 2.0 एमएएफ पानी की हिस्सेदारी दिए जाने पर सहमति बन गई।

YOU MAY ALSO LIKE

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

इन जिलों को मिलेगा लाभ
इस बहुत प्रतिक्षित समझौते से बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना सहित बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है। दूसरी ओर झारखंड के पलामू, गढ़वा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। दोनों राज्यों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वर्ष 1973 के बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल 14.25 एमएएफ जल में से मध्यप्रदेश को 5.25, उत्तरप्रदेश को 1.25 तथा अविभाजित बिहार को 7.75 एमएएफ जल आवंटित किया गया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation