• Latest
  • Trending

‘सामाजिक असहमति, वैचारिक विरोध संगठित अपराध नहीं’

August 1, 2025
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती रद्द

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में गड़बड़ी का शक, पूरी भर्ती प्रक्रिया रद

September 7, 2026
Adani Power Case: सुप्रीम कोर्ट से अडाणी पावर को बड़ी राहत, कर्नाटक डिस्कॉम्स की याचिका खारिज

अडाणी एनर्जी को मिला ₹4700 करोड़ का नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

September 7, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

खेती में एमपी की महिलाओं की नई उड़ान

September 7, 2026
त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से होगी 'चिकन नेक' की सुरक्षा

त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से होगी ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘सामाजिक असहमति, वैचारिक विरोध संगठित अपराध नहीं’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। वैध आंदोलन, सामाजिक असहमति, वैचारिक विरोध संगठित अपराध नहीं हैं। संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली बीएनएस की धारा 111 के तहत मृत्यु दंड व आजीवन कारावास जैसी सजाएं हैं। इस धारा का उद्देश्य वास्तविक और खतरनाक आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है। इसका प्रयोग राजनैतिक विरोध, वैचारिक मतभेद या सामाजिक कार्यों पर प्रतिबंध के लिए नहीं होना चाहिए। इसलिए इस कानून का प्रयोग अत्यंत सीमित व न्यायोचित मामलों में ही किया जाए। संगठित अपराध को लेकर नए कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग न हो इसके लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने शासन की तरफ से पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख सचिव गृह की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि बीएनएस की धारा 111 के तहत कोई भी एफआईआर दर्ज करने से पहले डिप्टी एसपी या उससे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट की समीक्षा व अनुमोदन करवाना अनिवार्य होगा। जिले के पुलिस कप्तान या कमिश्नर ऐसी शिकायत मिलने पर एक एसआईटी का गठन कर जांच करवाएं। धारा 111 से जुड़े मामलों में पुलिस प्रमुखों का आदेश स्पष्ट हो उसमें संगठित अपराध का प्रारंभ, गतिविधि, संगठन की संरचना, लाभ प्राप्ति की विधि और उनसे जुड़े साक्ष्यों का विस्तार से जिक्र होना चाहिए।
‘समीक्षा की जाए’
अभियुक्त को निष्पक्ष सुनवाई, विधिक सहायता और जवाबदेही का अवसर भी दिया जाए। आरोपी के खिलाफ सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व गवाहों के बयानों को सुनियोजित तरीके से जुटाया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि धारा 111 के तहत दर्ज सभी मामलों की मासिक समीक्षा, अभियोजन समीक्षा व गैंगस्टर ऐक्ट को लेकर जिले में हर तीन माह में होने वाली समीक्षा बैठक में समीक्षा की जाए। ताकि अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसे शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सके।
जिले के एसपी व डीएम को निर्देश हैं कि हर मासिक समीक्षा बैठक की रिपोर्ट शासन को भी भेजनी होगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि धारा 111 से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की दोहरी सजा से बचा जाए। साथ ही इस धारा को लेकर जागरूकता के लिए सभी पुलिस व अभियोजन अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण करवाया जाए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation