• Latest
  • Trending

स्मोकिंग से बढ़ता ब्रेन ट्यूमर का रिस्क

June 13, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्मोकिंग से बढ़ता ब्रेन ट्यूमर का रिस्क

सिगरेट पीने में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के कैंसर के मामलों का डेटाबेस रखने वाले वेब प्लेटफॉर्म ‘ग्लोबोकैन’ के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल ब्रेन ट्यूमर के 3 लाख से ज्यादा केस सामने आते हैं। भारत में हर साल इसके लगभग 40,000 केस दर्ज किए जाते हैं। स्मोकिंग से कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिनमें एक ब्रेन ट्यूमर भी है। तंबाकू के धुएं में मौजूद कार्सिनोजेन डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे शरीर में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। स्मोकिंग से दिमाग की सुरक्षा करने वाली झिल्ली ‘ब्लड-ब्रेन बैरियर’ भी कमजोर हो सकती है। इससे हानिकारक पदार्थ आसानी से दिमाग तक पहुंच सकते हैं और ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
‘ग्लोबल एक्शन टू एंड स्मोकिंग’ की रिसर्च के मुताबिक, भारत में 15 साल या उससे अधिक उम्र के 25.3 करोड़ लोग स्मोकर्स हैं। इनमें लगभग 20 करोड़ पुरुष हैं और 5.3 करोड़ महिलाएं हैं। दुनिया में सबसे अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले देशों की लिस्ट में चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। ऐसे में भारत के लोगों को ब्रेन ट्यूमर का जोखिम भी काफी ज्यादा है।
आज ब्रेन ट्यूमर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- nइसके क्या लक्षण हैं?
– ब्रेन ट्यूमर क्यों होता है?
– इससे बचाव के क्या उपाय हैं?
पहले इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स देखते हैं-
सवाल : ब्रेन ट्यूमर क्या होता है?
जवाब : दिमाग में कोशिकाओं के सामान्य से अलग और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने के कारण गांठ सी बन जाती है। इसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। यह गांठ दो तरह की हो सकती है, एक कैंसरस और दूसरी नॉन-कैंसरस होती है। सिर्फ एक-तिहाई ब्रेन ट्यूमर ही कैंसरस होते हैं।
जब यह गांठ बढ़ती है तो दिमाग के दूसरे हिस्सों पर दबाव पड़ने लगता है। इसके कारण उन हिस्सों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, सभी ट्यूमर खतरनाक नहीं होते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं।
सवाल : ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते?
जवाब : ब्रेन ट्यूमर के लक्षण इस पर निर्भर करते हैं कि यह दिमाग में कहां है और कितना बड़ा है।
सवाल : ब्रेन ट्यूमर कितने प्रकार के होते हैं?
जवाब: ब्रेन ट्यूमर 150 से ज्यादा तरह के होते हैं, लेकिन इन्हें दो बड़े ग्रुप में बांट सकते हैं:
बेनाइन: यह धीरे-धीरे बढ़ता है और कैंसरस नहीं होता है, मिसाल के तौर पर मेनिन्जियोमा ब्रेन ट्यूमर।
मैलिग्नेंट: यह तेजी से बढ़ता है और कैंसरस होता है, जैसे कि ग्लियोमा या मेडुलोब्लास्टोमा ब्रेन ट्यूमर।
सवाल : क्या ब्रेन ट्यूमर सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही होता है?
जवाब : नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। ब्रेन ट्यूमर किसी को भी हो सकता है, चाहे वह बच्चा हो, जवान हो या बुजुर्ग। हालांकि, कुछ ट्यूमर उम्र के हिसाब से ज्यादा देखने को मिलते हैं, जैसे बच्चों में मेडुलोब्लास्टोमा आम है। वहीं उम्र बढ़ने पर ग्लियोब्लास्टोमा ज्यादा कॉमन है।
सवाल : ब्रेन ट्यूमर किन कारणों से होता है?
जवाब : ब्रेन ट्यूमर का सटीक कारण ज्यादातर मामलों में पता नहीं चलता है। हालांकि, कुछ चीजों से इसका जोखिम बढ़ सकता है जैसे-
जेनेटिक गड़बड़ी : अगर कोशिकाओं में जेनेटिक बदलाव हो रहे हैं तो खतरा ज्यादा होता है।
रेडिएशन : बहुत ज्यादा रेडिएशन से इसका खतरा बढ़ सकता है। कैंसर ट्रीटमेंट में यह खतरा ज्यादा होता है।
फैमिली हिस्ट्री : अगर परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर रहा है तो इसका जोखिम ज्यादा होता है।
सवाल: ब्रेन ट्यूमर का पता कैसे लगाया जाता है?
जवाब: डॉक्टर ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करते हैं:
क्लिनिकल चेकअप : इसमें शारीरिक, मानसिक सेहत और लक्षणों को देखते हैं।
न्यूरो टेस्ट : इसमें नजर, सुनने की शक्ति, संतुलन और रिफ्लेक्स चेक करते हैं।
एमआरआई या सीटी स्कैन: इसमें दिमाग की तस्वीरें लेकर ट्यूमर का पता लगाते हैं।
बायोप्सी : ट्यूमर का छोटा सा हिस्सा निकालकर लैब में चेक करते हैं कि यह किस तरह का ट्यूमर है।
सवाल : अगर ब्रेन ट्यूमर डायग्नोस हो जाए तो क्या इलाज संभव है?
जवाब : हां, इसका इलाज मुमकिन है। यह ट्यूमर के साइज, जगह और टाइप पर निर्भर करता है। आमतौर पर इसके इलाज के ये तरीके हैं:
सर्जरी: ट्यूमर को निकालने के लिए ऑपरेशन।
रेडिएशन: खास किरणों से ट्यूमर को सिकोड़ना।
कीमोथेरेपी: दवाइयों से कैंसर कोशिकाओं को खत्म करना।
ब्रेन ट्यूमर के इलाज में बार इनमें से एक से ज्यादा तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। ब्रेन ट्यूमर के ट्रीटमेंट के लिए इसके अलावा भी कई तरीके हो सकते हैं।
सवाल: क्या ब्रेन ट्यूमर कैंसर में बदल सकता है?
जवाब: यह ट्यूमर की शुरुआत से ही तय होता है कि ये कैंसरस ट्यूमर है या नहीं है।
बेनाइन : यह कैंसर नहीं होता और कैंसर में नहीं बदलता, पर बढ़ने पर दिक्क त कर सकता है।
मैलिग्नंट : यह पहले से ही कैंसर होता है और तेजी से फैल सकता है।
इसका मतलब है कि अगर किसी को नॉन-कैंसरस ट्यूमर है, तो वो कैंसर में नहीं बदलता है। हालांकि, यह भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए समय पर इलाज जरूरी है।
सवाल: ब्रेन ट्यूमर से बचाव के क्या उपाय हैं?
जवाब: ब्रेन ट्यूमर को पूरी तरह रोकना आसान नहीं है, पर कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं। इससे कुछ हद तक ब्रेन ट्यूमर का जोखिम कम किया जा सकता है।
सवाल: अगर परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर रहा है तो क्या अगली पीढ़ी को भी खतरा होता है?
जवाब: ब्रेन ट्यूमर के ज्यादातर मामले फैमिली हिस्ट्री से जुड़े नहीं होते हैं, यह सिर्फ 10-20% केस में ही वंशानुगत होता है। अगर किसी के परिवार में ब्रेन ट्यूमर की हिस्ट्री रही है तो डॉक्टर से जेनेटिक काउंसलिंग करवा सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation